Home News NEET और NET को लेकर फिर छिड़ी बहस

NEET और NET को लेकर फिर छिड़ी बहस

by Live India
NEET और NET को लेकर फिर छिड़ी बहस

नीट-नेट विवाद: नीट और नेट परीक्षा को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. राहुल गांधी ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि हरियाणा के रोहतक में एक छात्र ने NTA द्वारा आयोजित UGC-NET जून 2026 को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. NEET पेपर लीक होने के कुछ हफ्तों बाद ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि यूजीसी-नेट एग्जाम से ठीक पहले 100 पेज की एक PDF सर्कुलेट की गई थी.

सरकार आंखें मूंदे हुए है : राहुल गांधी

इसी बीच राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि देश में बार-बार हो रहे घोटालों के बावजूद सरकार आंखें मूंद हुए हैं और वह चैन की नींद सो रही है. मोदी सरकार को लाखों छात्रों की मेहनत की कोई परवाह नहीं है. कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से किसी भी तरह की जवाबदेही की उम्मीद करना बेकार है.

फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना, मोहब्बत में मर्डर के इन 5 मामलों ने देश की रूह कंपा दी

एक जैसे निकले 90 सवाल

सोशल मीडिया पर जो PDF वायरल हो रही है वह क्वेश्चन पेपर सेट करने से जुड़ी है और यह सिर्फ एनटीए के पास होती है. राहुल ने अपने एक्स पर लिखा कि पीडीएफ में लगभग 90 सवाल सोशियोलॉजी क्वेश्चन पेपर के सवालों से मेल खाते हैं. साथ ही यह सभी पेपर बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में करीब 2 लाख रुपये में बेचा जा रहा था. वहीं, जिस नेटवर्क ने यह पेपर वायरल किया है. उसी ने दावा किया था कि वह CSIR-NET, HTET और ADA जैसे आने वाले एग्जाम के लिए भी क्वेश्चन पेपर उपलब्ध करा सकता है.

सालों की मेहनत की कोई परवाह नहीं

कांग्रेस नेता ने कहा कि नीट और नेट में बार-बार हुए घोटालों के बावजूद मोदी सरकार आंखें मूंदे हुए हैं और चैन की नींद सो रही हैं. लाखों छात्रों की सालों की कड़ी मेहनत को मायने को मोदी सरकार समझ नहीं पा रही है. NTA राष्ट्रीय स्तर पर हायर एजुकेशन शिक्षा के लिए प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करना है और उसकी तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. राहुल गांधी ने कहा कि किसी प्रकार की जांच नहीं होगी और न ही छात्रों को न्याय मिलने वाला है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि अब बदलाव का एक मौका सिर्फ हमारी आवाज है. अब देश भर में छात्र अपनी आवाज को बुलंद कर रहे हैं और अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं. भारत में शिक्षा क्रांति जरूर आएगी.

अहमदाबाद में ‘स्मार्ट सिटी’ की खुली पोल: साबरमती और न्यू वासणा में धंसी सड़कें,20 फीट गहरा गड्ढा, यातायात ठप

Related Articles