Home News NEET Re-Exam Latest Updates: जानें 12 लेटेस्ट अपडेट

NEET Re-Exam Latest Updates: जानें 12 लेटेस्ट अपडेट

by Live India
NEET Re-Exam Latest Updates

NEET Re-Exam Latest Updates: परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर आधी-अधूरी खबरें मिल रही हैं. इसलिए जो बच्चे दोबारा एग्जाम देने वाले हैं, उन्हें इसके बारे सभी जरूरी जानकारी होनी चाहिए. यहां पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

16 मई, 2026

देश में इस समय NEET-UG 2026 की परीक्षा को लेकर बहुत बवाल चल रहा है. पेपर लीक होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया था. इस मेडिकल प्रवेश परीक्षा के जरिए देश भर के छात्रों को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिलता है. परीक्षा रद्द होने से करीब 22 लाख से अधिक बच्चे प्रभावित हुए हैं. इस बीच एनटीए ने नीट परीक्षा दोबारा करने की घोषणा की है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान किया है. नीट परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर आधी-अधूरी खबरें मिल रही हैं. इसलिए जो बच्चे दोबारा एग्जाम देने वाले हैं, उन्हें इसके बारे सभी जरूरी जानकारी होनी चाहिए. यहां पढ़ें परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट.

NEET-UG री-एग्जामिनेशन लेटेस्ट अपडेट

  1. NEET-UG री-एग्जामिनेशन 21 जून (रविवार) को होगा.
  2. परीक्षा 13 भाषाओं में पेन-एंड-पेपर (ऑफलाइन) मोड में होगी.
  3. परीक्षा का समय 15 मिनट बढ़ा दिया गया है. यह दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी, जिसमें परीक्षा की फॉर्मैलिटीज का समय भी शामिल है.
  4. एडमिट कार्ड, शहर की जानकारी और दूसरी डिटेल्स बाद में, 14 जून तक बताई जाएंगी.
  5. स्टूडेंट्स को अपना अभी का पता अपडेट करने और अपने पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने के लिए 15 मई से 21 मई (रात 11.50 बजे तक) का समय दिया गया है.
  6. कैंडिडेट्स अपने पहले और दूसरे पसंदीदा परीक्षा शहर बता सकते हैं.
  7. जो कैंडिडेट यह सुविधा नहीं चुनते हैं, उनके शहर का मौजूदा विकल्प ही रहेगा.
  8. अभी के पते और शहर के विकल्प के अलावा किसी भी जानकारी में सुधार की इजाजत नहीं होगी.
  9. 21 मई के बाद बदलाव के लिए कोई रिक्वेस्ट नहीं मानी जाएगी.
  10. कैंसिल हुए टेस्ट के लिए दी गई एग्जामिनेशन फीस वापस कर दी जाएगी. दोबारा एग्जाम के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी.
  11. एग्जाम में सुधार के तहत अगले साल से NEET-UG को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में शिफ्ट कर दिया जाएगा.
  12. एग्जाम के रिजल्ट घोषित करने की तारीख अभी साफ नहीं है.

स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को सलाह दी गई है कि वे अपडेट और एग्जाम से जुड़े निर्देशों के लिए सिर्फ NTA के कम्युनिकेशन चैनल पर ही भरोसा करें.

अगले साल से कंप्यूटर पर होगी परीक्षा

सरकार ने अब NEET UG एग्जाम में पेपर लीक रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि अगले साल से, NEET UG एग्जाम CUET और JEE एग्जाम की तरह ही कंप्यूटर-बेस्ड फॉर्मेट में होगा. दोनों एग्जाम CBT मोड में होते हैं, जिसका मतलब है कि स्टूडेंट्स को एग्जाम हॉल में कंप्यूटर पर सवाल मिलेंगे और उन्हें माउस का इस्तेमाल करके जवाब चुनने होंगे.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles