Home News Netflix पर देखें ये 5 बेस्ट K-ड्रामा, मिलेगा 100% मज़ा

Netflix पर देखें ये 5 बेस्ट K-ड्रामा, मिलेगा 100% मज़ा

by Live India
Netflix पर देखें ये 5 बेस्ट K-ड्रामा, मिलेगा 100% मज़ा

नेटफ्लिक्स पर सर्वश्रेष्ठ के ड्रामा: अगर आप भी रातभर जागकर K-ड्रामा देखने वालों में शामिल हैं, तो नेटफ्लिक्स की दुनिया आपके लिए किसी खजाने से कम नहीं है. पिछले कुछ सालों में कोरियन ड्रामाज ने दुनियाभर में जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की है. स्क्विड गेम ‘स्क्विड गेम’ से लेकर रोमांटिक और इमोशनल कहानियों तक, नेटफ्लिक्स के ओरिजिनल K-ड्रामाज ने ऑडियन्स को पूरी तरह दीवाना बना दिया है. 100 से ज्यादा K-ड्रामा देखने के बाद कुछ ऐसी सीरीज हैं जो दिल और दिमाग दोनों में बस जाती हैं. इनमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी, इमोशन का ऐसा कॉम्बिनेशन मिलता कि, एक एपिसोड के बाद दूसरा देखना मजबूरी बन जाती है.

ब्लडहाउंड्स

सबसे पहले बात ‘ब्लडहाउंड्स ‘की. ये सिर्फ एक एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि दोस्ती और इमोशन्स का भी शानदार पैकेज है. वू डू ह्वान और ली सांग यी की जोड़ी स्क्रीन पर कमाल की लगती है. सीरीज के फाइट सीन्स इतने रियल लगते हैं कि कई बार लगता है जैसे सब कुछ सच में हो रहा हो. लेकिन सिर्फ एक्शन ही नहीं, ये शो हंसाता भी है और बहुत सी जगह इमोशनल भी कर देता है.

एक्स्ट्रा करिकुलर

अगर आप थोड़ा अलग और डार्क कंटेंट पसंद करते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर ‘एक्स्ट्रा करिकुलर’ जरूर देखें. ये उन K-ड्रामाज में से है जिन्हें उतनी लाइमलाइट नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी. किम डोंग ही स्टारर ये वेब सीरीज एक अच्छी कहानी के साथ सोसाइटी के सीरियस मुद्दों को भी दिखाती है. फैंस आज भी दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं.

24 साल बाद भी Cannes की क्वीन बनी हुई हैं Aishwarya Rai, सिर्फ खूबसूरती है वजह या कुछ और मैजिक?

व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरिन्स

अब बात उस शो की जिसने लोगों के दिल को छू लिया. उस शो का नाम है ‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टैंगरिन्स’. दमदार एक्टिंग इस ड्रामा की जान है. मां और बेटी के रिश्ते को जिस खूबसूरती और इमोशनल तरीके से दिखाया गया है, वो हर किसी को अंदर तक फील होता है. ये शो ऐसा लगता है जैसे किसी बुरे दिन के बाद एक प्यारी सी जादू की झप्पी मिल गई हो.

कैन दिस लव भी ट्रांसलेट

रोमांटिक कॉमेडी सीरीज पसंद करने वालों के लिए ‘कैन दिस लव भी ट्रांसलेट’ एक शानदार चॉइस है. ये सिर्फ एक क्यूट लव स्टोरी नहीं, बल्कि रिश्तों और प्यार में आई मुश्किलों को भी बहुत खूबसूरती से दिखाता है. किम सियोन हो अपने शांत और सेंसिटिव कैरेक्टर से दिल जीत लेते हैं, जबकि गो यून जंग की एक्टिंग भी काफी ज्यादा इम्प्रेसिंग है.

मिस्टर प्लैंकटन

अगर आपको ऐसे शो पसंद हैं जो हंसाते-हंसाते रुला दें, तो ‘मिस्टर प्लैंकटन’ आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.वू डू ह्वान स्टारर ये सीरीज जिंदगी और मौत के बीच के इमोशन को बहुत अलग अंदाज में दिखाती है. बाहर से ये एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी लगती है, लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ता है, ये लोगों को इमोशनल कर देता है.

Box Office पर किसने मारी बाजी? Drishyam 3 निकली आगे और Chand Mera Dil की धीमी पड़ी रफ्तार

Related Articles