Home News Stock Market Today:सेंसेक्स में 1070 की तेजी तो निफ्टी 24000

Stock Market Today:सेंसेक्स में 1070 की तेजी तो निफ्टी 24000

by Live India
Stock Market Today:सेंसेक्स में 1070 की तेजी तो निफ्टी 24000

शेयर बाज़ार आज: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को अब तेजी से खत्म करने की उम्मीद जग गई है. ईरान और अमेरिका दोनों ही देश जल्द ही किसी बड़ी और सकारात्मक डील पर पहुंच सकते हैं. इसकी जानकारी खुद अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी. उन्होंने यह भी कहा था कि सबकुछ सही रहा तो जल्द ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहले की तरह खुल जाएगा. होर्मुज के खुलने से कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आएगी और शेयर बाजार में तेल कंपनियों के अलावा अन्य शेयरों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है.

इस बीच अमेरिका और ईरान डील की संभावना तेज होने के साथ आज भारतीय शेयर बाजार में गजब की बुल रफ्तार दिखी है. जी हां, आज सोमवार को बाजार जहां हरे निशान में खुला, वहीं मार्केट बंद के दौरान भी इसमें शानदार तेजी दिखी. स्टॉक एक्सचेंज बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स में 1000 से अधिक अंकों की तेजी आई है. वहीं, 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी भी 24000 के ऊपर कारोबार करते हुए दिखा.

सेंसेक्स में 1.42 फीसदी का उछाल

सबसे पहले हम बात 30 शेयरों वाले इंडेक्स सेंसेक्स की करते हैं. बीते कारोबारी सत्र यानी कि शुक्रवार को इसकी क्लोजिंग 75,415.35 के स्तर पर हुई थी. वहीं, आज सोमवार को मार्केट खुलने के दौरान इसमें तेजी दिखी और यह हरे निशान में 76,135.82 पर कारोबार करते हुए दिखा. मार्केट जब बंद हुई तो सेंसेक्स में 1.42 फीसदी का उछाल आया. यह हरे निशान में 1073.61 अंकों की तेजी के साथ 76,488.96 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ.

सेंसेक्स के कुल 30 शेयरों में से केवल चार ही लाल निशान में गिरावट के साथ बंद हुए, बाकी के 26 शेयरों में तेजी दिखी और ये हरे निशान में बंद हुए. इनमें से Bajaj Finance में 2.80 फीसदी की तेजी, HDFC Bank के शेयर में 2.67 फीसदी की तेजी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में 2.19 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. वहीं, जो चार शेयर गिरावट के साथ बंद हुए, उनके नाम सन फॉर्मा, टीसीएस, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर हैं.

निफ्टी में 1.32 प्रतिशत की तेजी

अब बात 50 शेयरों वाले इंडेक्स निफ्टी की करते हैं. बीते कारोबारी सत्र यानी कि शुक्रवार को इसकी क्लोजिंग 23,719.30 के स्तर पर हुई थी. वहीं, आज सोमवार को मार्केट खुलने के दौरान इसमें तेजी दिखी और यह हरे निशान में 23,940.25 पर कारोबार करते हुए दिखा. मार्केट जब बंद हुई तो निफ्टी50 में 1.32 फीसदी का उछाल आया. यह हरे निशान में 312.40 अंकों के उछाल के साथ 24,031.70 के लेवल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. निफ्टी के 50 शेयरों में से हरे में 42 और लाल में 8 बंद हुए.

Share Market Holidays: गुरुवार को NSE, BSE पर ट्रेडिंग नहीं, क्यों मार्केट है बंद? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Related Articles