Home Top News Nitish Kaushal Arrested: गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार

Nitish Kaushal Arrested: गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार

by Live India
Nitish Kaushal Arrested: गैंगस्टर नीतीश कौशल गिरफ्तार

6

नीतीश कौशल गिरफ्तार: अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों पर लगातार एक्शन जारी है. इसी कड़ी में FBI ने गैंगस्टर नीतीश कौशल को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर US में मर्डर, किडनैपिंग और ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल था. कुछ दिनों पहले ही FBI ने उसे अपनी मोस्ट वांटेड क्रिमिनल्स की लिस्ट में शामिल किया था और अब उसे वरमोट से गिरफ्तार कर लिया गया है. FBI ने गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “नीतीश कौशल को वरमोंट में गिरफ्तार किया गया है.” FBI ने कहा कि कौशल, जो एक भारतीय नागरिक है, ने कथित तौर पर भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप की तरफ से अपराधों को अंजाम दिया.

मर्डर, किडनैपिंग, ह्यूमन स्मगलिंग में शामिल था गैंगस्टर

कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट, लॉस एंजिल्स की US डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने 25 जून को कौशल के लिए एक फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया, जिसमें उस पर संगठित माफिया चलाने का आरोप लगाया गया था. FBI ने मंगलवार को कौशल को अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया था. आरोप है कि नीतीश कौशल गैंग के लिए हिंसक घटनाओं को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाता था. FBI के मुताबिक, कौशल को एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गेनाइजेशन के साथ उसके कथित जुड़ाव के लिए ढूंढ रही थी, जो दूसरी चीजों के अलावा, मर्डर, किडनैपिंग, ड्रग ट्रैफिकिंग, एक्सटॉर्शन, हथियारों की ट्रैफिकिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और ह्यूमन स्मगलिंग जैसे कामों में शामिल था.

पंजाब से शुरु हुआ गैंग

इसमें कहा गया है कि जग्गू भगवानपुरिया ऑर्गेनाइज्ड क्राइम ग्रुप भारत के पंजाब राज्य में शुरू हुआ और कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट और दूसरी जगहों पर काम करता था. FBI की यह कार्रवाई ऑपरेशन हार्ड बॉल के बाद हुई, जो भगवानपुरिया गैंग और लॉरेंस बिश्नोई गैंग को टारगेट करने वाला एक कोऑर्डिनेटेड इंटरनेशनल एनफोर्समेंट एक्शन है.

भारत से सिंडिकेट चला रहे गैंगस्टर

इस ऑपरेशन में अमेरिका, कनाडा और यूरोप में 50 से ज्यादा जगहों पर रेड की गई. ऑपरेशन के दौरान 24 आरोपियों को अरेस्ट किया गया और US फेडरल कोर्ट में तीन अलग-अलग चार्जशीट फाइल की गईं, जिसमें 37 गैंगस्टर्स के नाम हैं. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे गोल्डी बरार को वॉन्टेड घोषित किया गया था और उस पर 50,000 डॉलर का इनाम घोषित किया गया था. भारतीय जेलों में बंद होने के बावजूद लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया जैसे गैंगस्टर्स विदेश में बैठे अपने साथियों के जरिए सिंडिकेट को चला रहे हैं.

गोल्डी बरार वांटेड! US ने की $50 हजार इनाम की घोषणा, बिश्नोई पर निज्जर हत्याकांड का आरोप

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles