Home News PM Modi foreign Visit:12 वर्षों में मोदी की 100 विदेश यात्राए

PM Modi foreign Visit:12 वर्षों में मोदी की 100 विदेश यात्राए

by Live India
PM Modi foreign Visit:12 वर्षों में मोदी की 100 विदेश यात्राए

पीएम मोदी की विदेश यात्रा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलहाल फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं. उनकी पांच दिवसीय यह यात्रा कई मायनों में खास है. पीएम मोदी की स्लोवाकिया की यह यात्रा उनकी पहली यात्रा भी है. वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस गए हुए हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदा यह विदेश यात्रा पिछले 12 वर्षों में उनकी 100वीं विदेशी यात्रा है. साल 2024 में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने. लगातार तीसरी बार पीएम बनते ही मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में विदेश यात्रा की शुरुआत इटली से की थी. अब आइए जानते हैं कि इन तीनों कार्यकालों में पीएम मोदी की 100 विदेश यात्रा के आंकड़े क्या कहते हैं. ये आंकड़े प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं.

पहले कार्यकाल में पीएम मोदी की 49 विदेश यात्रा

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस और स्लोवाकिया की यह यात्रा, 12 साल पहले पीएम बनने के बाद से उनकी 100वीं विदेश यात्रा है. प्रधानमंत्री कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी और आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की पहली विदेश यात्रा 15 से 16 जून, 2014 तक भूटान की थी. उनकी दूसरी यात्रा उसी वर्ष 13 से 17 जुलाई तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील की थी.

नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला था और 2019 और 2024 में फिर से चुने गए. प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, मोदी अपने 12 साल के कार्यकाल में अब तक प्रधानमंत्री के रूप में 78 देशों की यात्रा कर चुके हैं. उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में कुल मिलाकर 49 विदेश यात्राएं की थी.

दूसरे और तीसरे कार्यकाल की विदेश यात्राएं

पहले कार्यकाल में कुल 49 विदेश यात्राएं करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में कुल 27 विदेश यात्राएं की. अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, पीएम मोदी की पहली विदेश यात्रा 8 से 9 जून, 2019 तक मालदीव और श्रीलंका की थी. तीसरे कार्यकाल की शुरुआत होने के बाद पीएम मोदी की अपनी पहली विदेश यात्रा इटली की थी. जी हां, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल की यह इटली की यात्रा 13 से 14 जून, 2024 तक हुई थी.

फ्रांस और स्लोवाकिया की इस हालिया यात्रा को छोड़कर बात करें तो उनकी आखिरी विदेश यात्रा इस साल 15 से 20 मई तक संयुक्त अरब अमीरात, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की थी. वहीं, प्रधानमंत्री का मौजूदा विदेश दौरा, जो 13 जून को शुरू हुआ और 18 जून को समाप्त होगा, उनके तीसरे कार्यकाल में अब तक का 24वां विदेशी दौरा है.

स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को सर्वोच्च अवॉर्ड से सम्मानित किया, जानें किन 33 देशों ने अब तक दिए ग्लोबल पुरस्कार

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles