Home Latest News & Updates Sri Lanka का ये खिलाड़ी हुआ T20 World Cup से बाहर

Sri Lanka का ये खिलाड़ी हुआ T20 World Cup से बाहर

by Live India
T20 World Cup Sri Lanka Wanindu Hasaranga

T20 World Cup 2026 : टी-20 विश्व कप में क्रिकेट फैंस को काफी आनंद आ रहा है और सभी शानदार क्रिकेट खेल रही हैं. इसी बीच श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि स्टार प्लेयर टीम से बाहर हो गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टी-20 विश्व कप में खिलाड़ियों का चोटिल होने का सिलसिला जारी है. टूर्नामेंट के बीच में श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा है और इस दौरान स्पिनर हसरंगा इंजर्ड हो गए हैं. वहीं, चोट सही नहीं होने की वजह से वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. श्रीलंका बोर्ड ने अब नए खिलाड़ी का भी एलान कर दिया है. हसरंगा हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब लेग स्पिनर दुशान हेमंथा को टीम में जगह दी गई है.

वानिंदु हसरंगा ने की शानदार गेंदबाजी

28 वर्षीय वानिंदु हसरंगा विश्व कप में श्रीलंका के सबसे सफल स्पिनर हैं और उन्होंने टीम को मैच जीताने में अहम भूमिका निभाई है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट चटकाने का काम किया. हालांकि, वह ग्राउंड पर काफी संघर्ष करते हुए दिखे और उन्हें काफी मुश्किलों के बीच में अपनी गेंदबाजी करनी पड़ी. बता दें कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है. वहीं, मैच के बाद उनका MRI करवाया गया और उस दौरान पता चला कि उनकी चोट काफी गंभीर है.

सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हसरंगा

मालूम हो कि टी-20 विश्व कप में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हसरंगा साबित हुए हैं. मामला यह है कि वह श्रीलंका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे. उन्होंने अभी तक अपने देश के लिए 95 मैच खेले हैं जिसमें 154 विकेट लेने का काम किया है. इसके अलावा वह टी-20 विश्व कप के इतिहास में बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 50 विकेट ली है और वह टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. साथ ही अब हसरंगा की गौर मौजूदगी में श्रीलंकाई टीम कैसा प्रदर्शन करती है इस पर सबकी निगाहें होंगी.

ऐसा है श्रीलंका का स्क्वाड

दासुन शंका (कप्तान), कामिल मिशारा, पथुम निस्का, कुसल जेनिथ परेरा, कुसल मेडिस, कामिंडु सेरिडिस, चैरिथ असलनायका, पवन रथनायके, जेनिट लियांगे, दुशान हेमंथ, डुनिथ वेले, महीश थेक्सना, महेश चमीरा और प्रमोद मदुशहंस।

Related Articles