Home Top News Stock Market की सुस्त चाल,IT शेयर्स ने फिर बढ़ाई टेंशन

Stock Market की सुस्त चाल,IT शेयर्स ने फिर बढ़ाई टेंशन

by Live India
Stock Market की सुस्त चाल,IT शेयर्स ने फिर बढ़ाई टेंशन

8

Stock Market Update: शेयर मार्केट हर दिन अपने इन्वेस्टर्स को एक नया झकटा दे रही है. आज एक बार फिर आईटी शेयर्स में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई. आप भी जानें बाकी सेक्टर्स का हाल.

24 अप्रैल, 2026

शुक्रवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए कुछ खास एक्साइटिंग नहीं रही. ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों और ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव के साये में बाजार की शुरुआत थोड़ी सुस्त रही. निफ्टी 24,200 के लेवल के नीचे ट्रेड करता दिखा, जबकि सेंसेक्स में भी करीब 120 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. ऐसे में आज सबकी नजरें देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के रिजल्ट पर टिकी हैं, जो शाम को आने वाले हैं.

आईटी शेयर्स का हाल

आज बाजार में सुस्ती की सबसे बड़ी वजह आईटी सेक्टर रहा. इंफोसिस और एचसीएल टेक जैसे दिग्गजों में आज भी गिरावट देखी जा रही है. AI की बढ़ती डिमांड की वजह से इन्वेस्टर्स सॉफ्टवेयर सेक्टर से थोड़ा दूरी बना रहे हैं. इसके अलावा सिप्ला और सन फार्मा जैसे हेल्थकेयर शेयर्स में भी प्रोफिट बुकिंग का प्रेशर साफ नजर आ रहा है. हालांकि, जहां बड़े शेयर्स में सुस्ती है, वहीं कुछ कंपनियों ने अपने नतीजों से सबको चौंका दिया है. जैसे, टाटा कैपिटल का प्रोफिट 80% से ज्यादा उछलकर 1,182.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इस शानदार ग्रोथ के बाद बोर्ड ने 57 पैसे प्रति शेयर के डिविडेंड की भी अनाउंसमेंट की है. दूसरी तरफ इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) ने भी अपने प्रोफिट में करीब 11% और रेवेन्यू में 22% की बढ़ोतरी दिखाई है. कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को 2 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का भी वादा किया है.

यह भी पढ़ेंःIT शेयर्स ने छीनी Stock Market की रौनक, टाटा एलेक्सी का डिविडेंड भी नहीं रोक पाया गिरावट!

रिलायंस और अडानी पर नजर

शुक्रवार का दिन नतीजों के लिहाज से बहुत बड़ा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ-साथ श्रीराम फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, अडानी ग्रीन एनर्जी, हिंदुस्तान जिंक और लोढ़ा डेवलपर्स जैसी बड़ी कंपनियां आज अपने तिमाही रिपोर्ट कार्ड पेश करने वाली हैं. इन नतीजों का असर आज दोपहर बाद और सोमवार को शेयर मार्केट पर दिख सकता है.

सोना हुआ धड़ाम

मिडल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से कच्चा तेल एक बार फिर 106 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई का डर बढ़ा दिया है, जिसका सीधा असर सोने पर भी दिख रहा है. सोना इस हफ्ते करीब 3% गिर चुका है क्योंकि इन्वेस्टर्स को लग रहा है कि बढ़ती महंगाई की वजह से इंटरेस्ट रेट्स अभी लंबे टाइम तक ऊंचे रह सकते हैं.

फॉरेन इन्वेस्टर्स की बेरुखी

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, फॉरेन इन्वेस्टर्स लगातार बिकवाली कर रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने भारतीय बाजार से करीब 3,255 करोड़ रुपये निकाले. हालांकि, भारतीय इन्वेस्टर्स ने 941 करोड़ रुपये की खरीदारी करके मार्केट को संभालने की कोशिश की है. यानी देखा जाए तो, आज का बाजार वेट एंड वॉच की सिचुएशन में है. जब तक निफ्टी 24,500 के लेवल को पार नहीं करता, तब तक सावधानी बरतने की जरूरत है.

Related Articles