Home Latest News & Updates T20 World Cup 2026 के सुपर-8 के नियमों पर मचा घमासान

T20 World Cup 2026 के सुपर-8 के नियमों पर मचा घमासान

by Live India
T20 World Cup 2026 ICC Rule Sunil Gavaskar

9

T20 World Cup 2026 : सुपर-8 को लेकर आईसीसी नियमों पर यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना कर रहे हैं. इसी बीच सुनील गावस्कर ने ICC का बचाव करते हुए मुंहतोड़ जबाव दिया.

22 फ़रवरी 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 के ग्रुप नियमों जैसे ही लोगों के सामने उसको लेकर सोशल मीडिया पर घमासान छिड़ गया. लोगों ने नियमों को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) पर सवाल खड़े किए हैं. लेकिन अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने ICC का बचाव किया है और उन्होंने आलोचकों को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है.

प्री-सीडिंग का रखा नया नियम

मामला यह है कि ICC ने इस बार प्री-सीडिंग नाम का नियम रखा था. इस नियम की वजह से ग्रुप स्टेज में अपना सारे मुकाबले जीतने वाली सारी टीमें (भारत, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका) एक ही ग्रुप में आ गई हैं. इस नियम को ग्रुप ऑफ डेथ कहा जा रहा है, क्योंकि अब सबसे अच्छा क्रिकेट खेलने वाली टीमें ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के बाद ही बाहर करेंगी. वहीं, दूसरे ग्रुप में उन टीमों को रखा गया है जो प्रदर्शन में दूसरे स्थान पर थीं. अब लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि यह उन टीमों के साथ गलत है जिन्होंने ग्रुप स्टेज में सारे मुकाबले जीते हैं.

सुनील गावस्कर ने दिया जवाब

सोशल मीडिया पर लगातार आईसीसी पर खड़े किए जा रहे सवालों के बीच सुनील गावस्कर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये सवाल अब क्यों खड़े किए जा रहे हैं? जब टूर्नामेंट शुरू हुआ था, तब किसी ने कुछ क्यों नहीं बोला? जो लोग अब सवाल खड़े कर रहे हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि वह लोग पहले क्यों नहीं बोले थे.

गावस्कर ने आगे कहा कि इंटरनेशनल ट्रैवल, इमिग्रेशन और कस्टम्स इन सभी चीजों का विशेष ध्यान रखना होता है. इसके अलावा एयरलाइन और होटल बुकिंग का भी मामला होता है. उन्होंने कहा कि हर एक टीम एक जैसी नहीं होती है. कुछ टीमें 15 लोगों के सपोर्ट स्टाफ के साथ ट्रैवल करती हैं और यही वजह रहती हैं कि उन्हें एक बार में 35-40 कमरों की जरूरत होती है. इसके अलावा कुछ टीमें ऐसी भी होती हैं जो 20-25 लोगों के साथ सफर करती हैं और उन्हें कम कमरों की जरूरत होती है. पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि इन सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है और यही वजह है कि प्री-सीडिंग का नियम रखा गया है.

इसके अलावा गावस्कर ने लोगों का इस तरफ भी ध्यान दिलाने की कोशिश की कि इतने बड़े टूर्नामेंट का इंतजाम करना इतना आसान नहीं होता है. खासकर तब और जब टूर्नामेंट को दो देशों में आयोजित किया गया हो.

यह भी पढ़ें- ‘कोमा में पहुंचे खिलाड़ी…’ T20 विश्व कप में बांग्लादेश के बहिष्कार पर फूटा कोच का गुस्सा; बताया दर्दनाक फैसला

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles