Home News कार्यकर्ताओं ने राहुल को बनाया भगवान, बर्थडे पर बवाल

कार्यकर्ताओं ने राहुल को बनाया भगवान, बर्थडे पर बवाल

by Live India
कार्यकर्ताओं ने राहुल को बनाया भगवान, बर्थडे पर बवाल

Rahul Gandhi Birthday: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. सुबह से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने भी राहुल गांधी को एक्स पर जन्मदिन की बधाई दी. इसके अलावा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने राहुल को शुभकामनाएं दी. कांग्रेस कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम कर रहे हैं. इस बीच उनके बर्थडे सेलीब्रेशन का एक वीडियो विवादों में फंस गया है. यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में गंगा घाट पर राहुल गांधी की तस्वीर पर दूध चढ़ाया, लेकिन वह तस्वीर कोई आम तस्वीर नहीं है. उसमें राहुल गांधी को भगवान परशुराम के भेष में दिखाया है.

राहुल की तस्वीर का अभिषेक किया

तस्वीर में राहुल गांधी के एक हाथ में फरसा है और दूसरे में संविधान. कार्यकर्ताओं ने पूरी विधि के साथ उनका जन्मदिन मनाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कार्यकर्ता गंगा नदी में खड़े होकर राहुल गांधी की तस्वीर पर दूध चढ़ा रहे हैं. इस दौरान वे सभी मंत्रोच्चार भी कर रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं. अब बीजेपी ने भी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है.

बीजेपी ने बताया हिंदू विरोधी

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि “हिंदू धर्म का अपमान करना ही राहुल गांधी और कांग्रेस की एकमात्र पहचान है.” पूनावाला ने X पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस के लिए गांधी भगवान हो सकते हैं. लेकिन हिंदुओं के लिए नहीं. जिस तरह से राहुल गांधी को भगवान के अवतार परशुराम जी के तौर पर दिखाया गया है, उससे पता चलता है कि वे हर समय हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उसके अलायंस पार्टनर लगातार हिंदू परंपराओं का अपमान करते हैं और अब वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए ऐसे काम कर रहे हैं.”

कांग्रेस की सफाई

इस विवाद पर कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि ‘जिन लोगों ने बनारस में कार्यक्रम आयोजित किया वो सभी ब्राह्मण हैं. ऐसा करके उन्होंने अपनी भावना जाहिर की. अगर वे राहुल गांधी को अपने भगवान के रूप में देखते हैं, तो इसमें बुराई क्या है. इस मामले पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा, “लोग देश के नायक को अपने नायक से जोड़कर देख रहे हैं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. कुछ लोग राहुल गांधी को अंबेडकर और बिरसा मुंडा की तरह देखते हैं. क्या परशुराम पर बीजेपी का पेटेंट है?”

‘दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा…’ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर पहली बार बोले CM योगी

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles