11
दक्षिण भारत में सर्वोत्तम स्थान: भारत का साउथ एरिया उन जगहों में शामिल है जहां एक ही जर्नी में आपको नेचर, हिस्ट्री, कल्चर, थ्रिल, स्प्रिचुएलिटी और मॉर्डन लाइफस्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. यही वजह है कि जो टूरिस्ट एक बार साउथ इंडिया घूम आते हैं, वो अक्सर दोबारा लौटने की प्लानिंग जरूर बनाने लगते हैं. नॉर्थ इंडिया की तुलना में साउथ इंडिया का माहौल काफी अलग लगता है. यहां की भाषा, खाना, आर्किटेक्चर, पहनावा और जिंदगी जीने का तरीका, सब कुछ अपनी अलग पहचान रखता है. लेकिन सबसे खास बात ये है कि यहां की हर जगह आपको एक नई कहानी सुनाती है. कहीं 1000 साल पुराने मंदिर हैं, कहीं चाय के बागानों के बीच खोई वादियां हैं, कहीं समंदर की लहरों का म्यूज़िक है तो कहीं शांत बैकवॉटर्स में तैरती हाउसबोट्स हैं. ऐसे में अगर आप 2026 में ऐसी जगह घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं जो सिर्फ एक जगह तक लिमिटेड न रहे बल्कि जिंदगीभर का एक्सपीरियंस दे जाए, तो साउथ इंडिया की ये 10 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
रामेश्वरम
तमिलनाडु का रामेश्वरम सिर्फ एक रिलीजियस सिटी नहीं बल्कि भारत की सबसे अनोखी जगहों में से एक है. चारों तरफ समंदर से घिरा ये आइलैंड शहर स्प्रिचुएलिटी और नेचुरल ब्यूटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने यहीं से लंका तक जाने के लिए रामसेतु बनाया था. यही वजह है कि ये जगह चार धामों में शामिल है. करोड़ों लोग यहां हर साल आते हैं. रामनाथस्वामी मंदिर यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है. इसके बड़े-बड़े कॉरिडोर एशिया के सबसे लंबे टेंपल कॉरिडोर्स में गिने जाते हैं. मंदिर की दीवारों और पिलर्स पर बनी बारीक नक्काशी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. इसके अलावा रामेश्वरम आने वाले टूरिस्ट्स धनुषकोडी जरूर जाते हैं. ये वो जगह है जहां बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर का मिलन होता है. 1964 के भयंकर चक्रवात ने इस शहर को तबाह कर दिया था. आज भी यहां पुराने चर्च, रेलवे स्टेशन और घरों के अवशेष मौजूद हैं, जो एक अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं. शाम के टाइम समंदर किनारे बैठकर सनसेट देखना और लोकल मछुआरों को काम करते हुए देखना इस जर्नी को और यादगार बना देता है.

ऊटी
ऊटी का नाम सुनते ही हरी-भरी पहाड़ियां, चाय के बागान और ठंडी हवाएं याद आने लगती हैं. नीलगिरि पहाड़ियों में बसा ये हिल स्टेशन सालों से टूरिस्ट्स का फेवरेट स्पॉट बना हुआ है. अंग्रेजों के टाइम में ये समर रिट्रीट की तरह था. इतने सालों बाद भी इस जगह की खूबसूरती लाखों लोगों को अपनी तरफ खींचती है. ऊटी की सबसे बड़ी पहचान है नीलगिरि माउंटेन रेलवे. पहाड़ों के बीच चलने वाली ये ट्रेन आपको ऐसे नजारे दिखाती है जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है. हर मोड़ पर झरने, घाटियां और जंगल आपका वेलकम करते हैं. ऊटी लेक में बोटिंग, रोज गार्डन की सैर और बॉटनिकल गार्डन में टाइम बिताना यहां आने वाले लोगों को खूब पसंद आता है. यहां की चाय पूरी दुनिया में फेमस है. चाय फैक्ट्रियों का दौरा करके आप जान सकते हैं कि चाय की पत्तियां कैसे प्रोसेस होती हैं. कैसे वो एक कप बेहतरीन चाय तक पहुंचती हैं .अगर टाइम मिले तो के कुनूर और कोटागिरी भी जरूर जाएं. ये जगहें कम भीड़भाड़ वाली हैं और शानदार नजारों के घिरी हुई हैं.
टोक्यो और क्योटो से आगे भी है Japan! ये हैं 10 खूबसूरत गांव, जहां जाकर आपकी ट्रिप बन जाएगी यादगार
कुंभकोणम
अगर आप साउथ इंडिया के कल्चर को करीब से समझना चाहते हैं तो कुंभकोणम से बेहतर जगह शायद ही कोई हो. कावेरी नदी के किनारे बसा ये शहर अपने सैकड़ों मंदिरों के लिए फेमस है. यहां का हर मंदिर अपनी अलग कहानी और आर्किटेक्चर लेकर खड़ा है. आदि कुंबेश्वरर मंदिर और ऐरावतेश्वर मंदिर यहां की शान माने जाते हैं. ऐरावतेश्वर मंदिर यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है. इस मंदिर की नक्काशी ना सिर्फ भारत के लोगों को बल्कि दुनिया भर के टूरिस्ट्स को अट्रैक्ट करती है. मंदिरों के अलावा यहां की मशहूर फिल्टर कॉफी का स्वाद लेना न भूलें. लोकल मार्केट में मिलने वाली कांसे की मूर्तियां और ट्रेडिशनल सिल्क साड़ियां भी यहां आने वाले लोगों को खूब पसंद आती हैं.
मदुरै
मदुरै को तमिलनाडु की कल्चरल कैपिटल भी कहा जाता है. ये भारत के सबसे पुराने और लगातार बसे हुए शहरों में शामिल है. मीनाक्षी अम्मन मंदिर इस शहर की सबसे बड़ी पहचान है. मंदिर के मैसिव गोपुरम रंग-बिरंगी मूर्तियों से सजे हुए हैं और दूर से ही दिखाई देते हैं. मंदिर परिसर में घंटों बिताने के बाद भी आपको हर बार कुछ नया देखने को मिलेगा. शाम की आरती का सीन इतना ग्रेंड होता है कि हजारों लोग इसे देखने के लिए पहुंचते हैं. इसके अलावा मदुरै अपने स्ट्रीट फूड के लिए भी मशहूर है. यहां की इडली, डोसा, परोट्टा, करी डोसा और जिगरथंडा पूरे दक्षिण भारत में फेमस हैं. मंदिरों के अलावा आप लोकल फ्लावर मार्केट और पुराने बाजारों की सैर भी कर सकते हैं. ये जगहें आपको मदुरै की असली जिंदगी से मिलवाती हैं.

तिरुपति
तिरुपति सिर्फ एक मंदिर नहीं बल्कि एक ऐसा एक्सपीरियंस है जिसे शब्दों में समझाना मुश्किल है. तिरुमला की पहाड़ियों पर बना श्री वेंकटेश्वर मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से एक है. इसके अलावा ये उन मंदिरों में भी शामिल है, जहां हर साल सबसे ज्यादा लोग भगवान के दर्शन करने पहुंचते हैं. हर दिन हजारों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं. लंबी लाइनों के बावजूद लोगों की आस्था और एक्साइटमेंट देखने लायक होती है. मंदिर के आसपास की पहाड़ियां और हरियाली आपकी इस जर्नी को और भी खूबसूरत बना देती हैं. यहां मिलने वाला फेमस तिरुपति लड्डू भी दुनिया भर में मशहूर है. लगभग हर श्रद्धालु इसे अपने साथ लेकर जाता है.
Mauritius की वो 6 सबसे खूबसूरत छिपी हुई जगहें, जिनके बारे में ज्यादा टूरिस्टों को भी नहीं है पता
केरल बैकवॉटर्स
आज की भागदौड़ भरी लाइफ में अगर कोई जगह आपको पूरी तरह रिलैक्स कर सकती है तो वो है केरल के बैकवॉटर्स. अलेप्पी और कुमारकोम इस जगह के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट प्लेसेस हैं. यहां हाउसबोट में एक रात बिताना किसी ड्रीम के सच होने जैसा एक्सपीरियंस देता है. नारियल के पेड़ों से घिरी नहरें, पानी के झरने और गांवों की लाइफ देखकर ऐसा लगता है जैसे टाइम या तो रुक गया हो, या फिर पीछे चला गया हो. हाउसबोट पर ताजा सी-फूड और ट्रेडिशनल केरलम डिसेज का स्वाद लेना भी इस जर्नी का खास हिस्सा है. सुबह-सुबह पक्षियों की आवाज और पानी पर तैरती नावें एक सीन क्रिएट करती हैं जिसे आप कभी नहीं भूल पाएंगे.
मुन्नार
मुन्नार को केरल का स्वर्ग कहा जाए तो गलत नहीं होगा. यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, धुंध से ढकी पहाड़ियां और ठंडी हवाएं हर किसी का दिल जीत लेती हैं. मुन्नार हनीमून कपल्स, फैमिली ट्रैवलर्स और सोलो ट्रैवलर्स सभी के लिए बेस्ट जगह है. एराविकुलम नेशनल पार्क में रेयर नीलगिरि तहर देखने को मिलती हैं. वहीं, टॉप स्टेशन और इको पॉइंट जैसी जगह खूबसूरत और शानदार व्यू देती हैं. मुन्नार की सुबहें इतनी खूबसूरत होती हैं कि आप अलार्म लगाए बिना भी जल्दी उठ जाएंगे.
महाबलीपुरम
चेन्नई से कुछ घंटों की दूरी पर बसा महाबलीपुरम इतिहास और आर्ट लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं है. पल्लव वंश की बसाई हुई ये जगह और यहां के मेमोरियल आज भी लोगों को हैरान कर देते हैं. यहां का शोर मंदिर समंदर के किनारे है. सनराइज के टाइम इस मंदिर का सीन किसी पोस्टकार्ड जैसा ही खूबसूरत लगता है. पंच रथ और अर्जुन तपस्या जैसे हिस्टोरिकल स्ट्रक्चर इंडियन शिल्पकला की महानता को दिखाती है. इन सबके अलावा यहां के बीच और कैफे भी यंग लोगों को अपनी तरफ खूब अट्रैक्ट करते हैं.

पुदुचेरी
10 सबसे Peaceful Countries, जहां न स्ट्रेस, न भागदौड़ और ना ही डर का माहौल; बस सुकून
हम्पी
कर्नाटक का हम्पी भारत के सबसे अनोखे टूरिस्ट प्लेसेस में से एक है. कभी ये विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था. आज यहां फैले खंडहर हमारे उस गौरवशाली इतिहास की कहानी सुनाते हैं. विट्ठल मंदिर का पत्थर का रथ और संगीत स्तंभ सालों से दुनिया भर में मशहूर हैं. वैसे, हम्पी की खासियत सिर्फ इसके स्मारक नहीं हैं, बल्कि इसका नेचुरल लैंडस्केप भी है. बड़ी-बड़ी चट्टानें, नदी किनारे बने खूबसूरत मंदिर और पीसफुल एनवायरमेंट इस जगह को और खास बनाते हैं.
जरूरी टिप्स
अगर आप इनमें से कोई भी जगह घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें. यहां कई मंदिरों में जाते हुए ड्रेस कोड का ध्यान रखें. इसके अलावा यहां का लोकल फूड जरूर ट्राई करें, क्योंकि हर स्टेट का स्वाद अलग है. ट्रेन जर्नी को अपनी प्लानिंग का हिस्सा बनाएं, क्योंकि साउथ इंडिया के कई रूट कुछ ज्यादा ही खूबसूरत हैं. लोकल मार्केट से वहां की ट्रेडिशनल चीज़ों की शॉपिंग करना बिल्कुल ना भूलें.

ड्रीम डेस्टिनेशन
साउथ इंडिया सिर्फ घूमने की जगह नहीं, बल्कि एक फीलिंग है. यहां आप सुबह किसी प्राचीन मंदिर में शांति महसूस कर सकते हैं, दोपहर में चाय बागानों के बीच घूम सकते हैं और शाम को समंदर के किनारे बैठकर सनसेट का मज़ा ले सकते हैं. यहां का कल्चर आपको सादगी सिखाता है, यहां का नेचर सुकून देती है और यहां का इतिहास आपको पास्ट से जोड़ता है. हर शहर का अपना अलग रंग है, हर राज्य की अपनी अलग पहचान है और हर जर्नी अपने साथ नई यादें छोड़ जाती है. अगर आप 2026 में ऐसी छुट्टियां चाहते हैं जो सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट तक न रहें, बल्कि जिंदगीभर की कहानी बन जाएं, तो साउथ इंडिया से बेहतर ऑप्शन शायद ही कोई हो. तो बैग पैक कीजिए और निकल पड़िए उस सफर पर जहां हर रास्ता एक नई खोज है, हर मंजिल एक नया एक्सपीरियंस है और हर दिन आपको भारत की खूबसूरती का एक नया चेहरा दिखाता है.
Kailash Mansarovar जर्नी की पूरी गाइड! कैसे पहुंचें, कितना आएगा खर्च और किन बातों का रखें ध्यान
