Home Latest News & Updates कौन हैं KV विजय दामू?

कौन हैं KV विजय दामू?

by Live India
Who is KV Vijay Damu

3

Tamil Nadu Election : तमिलनाडु की राजनीति में सभी मजबूत पार्टियां TVK की हवा में उड़ गई हैं. इसी बीच हम TVK के ऐसे उम्मीदवार की चर्चा कर रहे हैं जिसने अपनी जीत से लोगों को हैरान कर दिया है.

4 मई 2026

तमिलनाडु चुनाव: तमिलनाडु चुनाव के रुझान कई मायनों में हैरान करने वाला है. इस चुनाव में एक नई पार्टी TVK ने दिग्गज नेता एमके स्टालिन को धूल चटा दी है. राज्य में एक्टर विजय थलापति की पार्टी से उम्मीदवार एक ऑटो ड्राइवर ने शानदार जीत दर्ज की है. रोयापुरम विधानसभा सीट से ऑटो ड्राइवर विजय दामू ने अपनी जीत का परचम फहरा दिया है. TVK ने पहली बार दामू को टिकट दिया था. उन्होंने DMK और AIADMK के धुरंधर प्रत्याशियों को हरा दिया. अब ऑटो ड्राइवर की जीत की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चर्चाओं में बन गई है.

नहीं रही कोई राजनीतिक विरासत

विजय दामू कोई बड़े नेता नहीं है और न ही उनकी कोई पॉलिटिकल विरासत रही है. वह ऑटो चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे और साधारण सा जीवन जीते हैं. लेकिन जब तमिलनाडु विधानसभा के जब नतीजे सामने आए तो हर कोई हैरान रह गया. दामू ने तमिलनाडु की राजनीति के कद्दावर नेताओं में से एक AIADMK के पूर्व मंत्री डी जयकुमार को 40671 हरा दिया और अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी डीएमके के नेता डॉए सुबैर खान को 14249 वोटों के अंतरों से हरा दिया है. ऐसे में उन्होंने दो वरिष्ठ नेताओं को TVK की लहर में हरा दिया है.

अब सोचने वाली बात यह है कि इस चुनाव में एक तरफ ऐसे नेता खड़े थे जिनके पास पैसा, पावर और एक दमदार पार्टी का समर्थन प्राप्त था. दूसरी तरफ एक ऑटो चालक है, जिसने एक नई नवेली पार्टी से खड़ा होकर सिर्फ लोगों के विश्वास से चुनाव लड़ता है. इसके बाद भी अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी को 14249 मतों के अंतर से हरा दिया.

फैन क्लब में किया काम

मामला यह है कि विजय धामू लंबे समय से एक्टर विजय के नाम पर इलाके में एक फैन क्लब चलाते हैं. वह एक सामान्य व्यक्ति के रूप में एक्टर के लिए प्रचार करते रहे हैं. उन्होंने जनता से कहा था कि आप लोग हमें नए चेहरा समझ सकते हैं लेकिन हम सालों से जमीन स्तर पर काम कर रहे थे.

विजय ने लगाया ड्राइवर को गले

वहीं, जब टिकट बंटवारा हुआ तो विजय थलापति ने ड्राइवर दामू को अपने गले लगा लिया था. यह तस्वीर उस वक्त काफी वायरल हुई थी और लोगों को भी भावुक कर दिया था. इसके वायरल होने के बाद धामू को इसका चुनाव में भी काफी फायदा मिला था. हालांकि, दामू ने चुनाव प्रचार के दौरान जमीनी स्तर के मुद्दों को उठाया है और वादा किया कि वह इन्हें जरूर पूरा करेंगे.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के नए ‘किंग’ होंगे थलापति विजय, कोलाथुर से CM एमके स्टालिन हारे; देखें सभी 234 सीटों के नतीजे

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles