Home News दौसा में बस-ट्रेलर भिड़े, लगी भीषण आग

दौसा में बस-ट्रेलर भिड़े, लगी भीषण आग

by Live India
दौसा में बस-ट्रेलर भिड़े, लगी भीषण आग

एक्सप्रेसवे दुर्घटनाएँ: राजस्थान के दौसा जिले में बुधवार की तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस ने बताया कि यह घटना कोलवा पुलिस स्टेशन इलाके में धनावाड़ा के पास हुई है. वहीं, दौसा के एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि पांच लोग बुरी तरह जिंदा जल गए और दो लोगों की सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही एक व्यक्ति की अस्पताल में पहुंचने के बाद मौत हो गई. बता दें कि हंस ट्रैवल्स की बस ऋषिकेश से इंदौर की तरफ जा रही थी और उसी दौरान एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे एक टक्कर से भीषण टक्कर हो गई.

दोनों गाड़ियों में लगी भीषण आग

वहीं, ट्रक और बस में टक्कर होने की वजह से दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई और इसके बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई. दूसरी तरफ घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अस्पताल के एक डॉक्टर ने समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि बुधवार की सुबह आठ लोगों के शव लाए गए थे. वहीं, बस में सवार एक महिला ने बताया कि हम जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करके घर लौट रहे थे, तभी बस अचानक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई और उसमें भीषण आग लग गई. उन्होंने बताया कि इस हादसे में मेरी बेटी घायल हो गई, जबकि अभी मेरे पिता लापता है.

सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका! अब अमेरिका में मिलती रहेगी प्रवासी लोगों के बच्चों को नागरिकता

एक्सीडेंट के दौरान हम सो रहे थे

एक अन्य पीड़िता ने बताया कि मैं, मेरा बेटा और मेरी पत्नी सो रहे थे, तभी बस अचानक एक ट्रक से टकरा गई. हम उस वक्त ड्राइवर के ठीक बैठे थे और मुझे उस वक्त नहीं पता कि ड्राइवर को नींद आई थी या नहीं. उन्होंने आगे कहा कि टक्कर की वजह से मेरी पत्नी खिड़की से बाहर गिर गई और बस के उस हिस्से में फंस गई जिसमें जल्द ही आग लग गई. वह मेरी आंखों के सामने जिंदा जल गई. इसके अलावा एडिशनल एसपी शंकर लाल ने बताया कि सिर में चोट लगने से मरने वाले दो लोगों में से एक की पहचान धर्मेंद्र के तौर पर हुई है और दूसरे मृतक की पहचान का पता लगाया जा रहा है. साथ ही बस में लगी आग पर काबू पाने के बाद फायरमैन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान चलाया.

इसके अलावा दौसा के सांसद मुरारी लाल मीण पहुंचे और उन्होंने कहा कि मैं घायलों के जल्द ठीक होने और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. आठ जले हुए शवों को जिला अस्पताल में भेज दिया गया है और उनकी पहचान करने की कोशिशें जारी हैं.

होटल-रेस्टोरेंट वालों को राहत, Commercial LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, रसोई का बिल नहीं हुआ कम

Related Articles