Home Latest News & Updates बंगाल सरकार ने बजट में किए ये बड़े ऐलान

बंगाल सरकार ने बजट में किए ये बड़े ऐलान

by Live India
West Bengal Budget

4

पश्चिम बंगाल बजट: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है. वित्त मंत्री स्वप्न दासगुप्ता ने बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए. अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए. यह योजना पहले की लक्ष्मी भंडार स्कीम का नया रूप है. बजट के मुताबिक, इसमें एक करोड़ महिला लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा और उन्हें हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी बढ़ाया गया है.

गर्भवती महिलओं को मिलेगी आर्थिक मदद

महिलाओंं के लिए फ्री बस सेवा चालू रहने की घोषणा की है, जिसके लिए 550 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. महिलाओं को इसके लिए पिंक कार्ड दिए जाएंगे. इसके साथ ही गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 21,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

सरकारी कर्चमारी और पैरा-टीचर्स की सैलरी बढ़ी

वित्त मंत्री ने घोषणा की कि “मौजूदा 18 फीसदी महंगाई भत्ते में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी. यानी कुल महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत होगा. यह नई दर 1 अक्तूबर 2026 से लागू होगी. इसके साथ ही पैरा-टीचर्स की सैलरी में 5000 रुपए की वृद्धि की गई है. सिविक वॉलंटियर्स, ग्रीन पुलिस, NDRF और दूसरे सुरक्षाकर्मियों के मानदेय में भी 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

1 लाख सरकारी नौकरी का ऐलान

बंगाल सरकार ने एक लाख सरकारी नौकरी का भी ऐलान किया है. उन्होंने राज्यभर में अलग- अलग विभागों में खाली पद भरने की घोषणा की है, जिसमें 30 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे. एक लाख पदों में से 20 हजार पुलिसकर्मी, 50 हजार से ज्यादा शिक्षक, प्रोफेसर और गैर-शिक्षण कर्मचारी और 1000 औद्योगिक और बचे हुए पदों पर भर्ती की जाएगी.

MLA फंड बढ़ा, रिटायर्ड पत्रकारों के लिए मंथली पेंशन

BJP सरकार ने अपने पहले बजट में MLA फंड खर्च की रकम बढ़ा दी है. इसे अब 70 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है. नदी कटाव के लिए 50 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है. बंगाल सरकार ने रिटायर्ड पत्रकारों के लिए भी खास ऐलान किया है. रिटायर्ड पत्रकारों को 5,000 रुपये मंथली पेंशन मिलेगी. झूठे आरोपों में जेल जाने वालों को 10,000 रुपए का स्पेशल अलाउंस मिलेगा.

मेट्रो रेल औ रोड कनेक्टिविटी का विस्तार

बजट में कोलकाता में चिंगरीघाटा और न्यू टाउन के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर, दादनपत्रबार में एक डीप-सी पोर्ट, बीरभूम में मयूराक्षी नदी पर एक चार-लेन का पुल और दुर्गापुर, आसनसोल और सिलीगुड़ी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स के लिए एक स्टडी का भी प्रस्ताव है. दासगुप्ता ने कहा कि झारग्राम में एक ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जबकि राज्य में नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन शुरू किया जाएगा.

दासगुप्ता ने कहा कि सरकार का विजन ‘विकसित भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य के साथ जुड़ा हुआ है. “लोग राज्य के फाइनेंस के बारे में ट्रांसपेरेंसी की उम्मीद करते हैं. हमें रोजगार, इंडस्ट्रियल ग्रोथ और एक मॉडर्न, प्रोग्रेसिव बंगाल के मौके बनाते हुए बैलेंस बनाए रखना होगा.”

TMC को बड़ा झटका: पार्टी के तीन बैंक खातों पर लगी रोक, 440 करोड़ हैं जमा, फंड पर उठे सवाल

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles