Home Latest News & Updates बाघ ने महिला को मार डाला

बाघ ने महिला को मार डाला

by Live India
बांधवगढ़ में बाघ ने आवासीय क्षेत्र में घुसकर महिला को उतारा मौत के घाट, 4 गंभीर घायल, आक्रोशित लोगों ने रेंजर को पीटा

13

बाघ का हमला: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ में बाघ ने महिला को मार डाला, जबकि चार को गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने वन रेंजर को पीट दिया. आवासीय क्षेत्र में बाघ के घुसने से लोगों में भय व्याप्त हो गया है. उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास एक बाघ रविवार तड़के एक आवासीय क्षेत्र में भटक गया, जिससे एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए. यह घटना बाघ अभ्यारण्य के पास पनपथा गांव के खेरवा टोला इलाके में रविवार सुबह करीब 3 बजे हुई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने क्षेत्र में बाघ के हमलों का विरोध करते हुए एक वन रेंजर और एक महिला कर्मचारी के साथ मारपीट की.

घटना से ग्रामीणों में दहशत

ग्रामीणों ने दावा किया कि बाघ अभी भी गांव में घूम रहा है. जिससे लोगों में दहशत है. बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक अनुपम सहाय ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पीटीआई-भाषा को बताया कि बाघ ने एक महिला को मार डाला और चार लोगों को घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने मृतका की पहचान फूल बाई पाल (40) के रूप में की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मृत महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता और घायल व्यक्तियों को मुफ्त इलाज देने का निर्देश दिया है. प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने नहीं दिया.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

सहाय ने कहा कि हम शव को गांव से बाहर ले जाने और बाघ को बचाने के लिए जिला प्रशासन से बातचीत कर रहे हैं. बाघ के हमले के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पनपथा रेंजर प्रतीक श्रीवास्तव के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए. बाघ के बार-बार हमले से नाराज प्रदर्शनकारियों ने एक महिला वन कर्मचारी के साथ भी मारपीट की. कांग्रेस नेता और जनपद पंचायत सदस्य रोशनी सिंह धुर्वे गांव पहुंचीं और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की. वन टीमों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

गांव में पुलिस बल तैनात

पनपाथा वन उपमंडल अधिकारी भूरा गायकवाड़ ने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई है और इसे नियंत्रण में लाने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. सीएम यादव ने घटना को दुखद बताया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने अधिकारियों को मृत महिला के परिवार को 25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्तियों के लिए मुफ्त इलाज और मुआवजा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मध्य प्रदेश के देवास में बारूद के ढेर पर धमाका, 3 मजदूरों की मौत, 25 घायल, CM ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles