Home News 6 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

6 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

by Live India
6 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

सेंसेक्स टॉप 10 एम कैप कंपनी: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है. इस दौरान बाजार में लिस्टेड कई शेयरों में तेजी दिखती है तो कई में गिरावट दर्ज की जाती है. इन शेयरों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से कंपनियों के मार्केट कैप में भी घटोतरी और बढ़ोतरी देखी जाती है. आज रविवार को मार्केट बंद है.

बीते शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 231 अंकों की तेजी दिखी थी, यह 0.31 फीसदी के उछाल के साथ हरे निशान में 75,415.35 पर कारोबार करते हुए दिखा. वहीं, शुक्रवार को 50 शेयरों वाले निफ्टी में 64 से अधिक अंकों की तेजी दिखी. यह मार्केट बंद के दौरान 0.27 फीसदी के उछाल के साथ हरे निशान में 23,719.30 पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. इस बीच सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट आ गई है.

जी हां, हर बार की तरह इस बार भी बीते कारोबारी सत्रों (साप्ताहिक) के लिए शेयर बाजार के सेंसेक्स इंडेक्स की टॉप-10 कंपनियों के आंकड़े आएं हैं, ये आंकड़े उनके मार्केट कैप को लेकर हैं. इन आंकड़ों के अनुसार, मार्केट कैप के आधार पर सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप 74111 करोड़ रुपये बढ़ा है. इनमें से सबसे अधिक बढ़त मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में दिखी है. आइए जानते हैं कि किसको कितना फायदा और किसको कितना नुकसान हुआ है.

6 कंपनियों का मार्केट कैप 74111 करोड़ बढ़ा

स्टॉक एक्सचेंज सेंसेक्स इंडेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से पिछले हफ्ते में सबसे अधिक मार्केट कैप रिलायंस इंडस्ट्रीज का बढ़ा है. इसके मार्केट कैपिटलाइजेशन में 24,696.89 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका कुल मार्केट कैप 18,33,117.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दूसरे स्थान पर टाटा ग्रुप की टीसीएस (TCS) है. इसका मार्केट कैप 19,338.68 करोड़ रुपये बढ़कर अब 8,38,401.33 करोड़ रुपये हो गया. तीसरे स्थान पर ICICI Bank है. इसका मार्केट कैप 14,515.93 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपये हो गया है.

चौथे स्थान पर एलआईसी है, जिसका मार्केट कैप 9,076.37 करोड़ रुपये बढ़कर अब 5,14,443.69 करोड़ रुपये हो गया है. पांचवें स्थान पर बजाज फाइनेंस है. इसका मार्केट कैप 3,797.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,515.57 करोड़ हो गया है. वहीं, सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छठे स्थान पर L&T यानी कि लार्सन एंड टुब्रो है. इसका मार्केट कैप 2,685.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,40,228.21 करोड़ रुपये हो गया है.

इन 4 कंपनियों के एम-कैप में गिरावट

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 4 के मार्केट कैप में बीते सप्ताह के कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई है. इनमें पहले स्थान पर भारती एयरटेल है. इसका मार्केट कैप 20,229.67 करोड़ रुपये गिरकर 11,40,296.49 करोड़ रुपये पर आ गया है. हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 16,212.18 करोड़ रुपये घटकर 5,17,380 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, State Bank of India (SBI) का मार्केट कैप 12,784.4 करोड़ रुपये घटकर 8,76,077.92 करोड़ रुपये हो गया है. इसके अलावा HDFC Bank के मार्केट कैप में भी गिरावट आई है. इसका एम कैप 2,094.35 करोड़ रुपये घटकर 11,79,974.90 करोड़ रुपये हो गया है.

Gold Silver Rate: चांदी में 1600 रुपये की तेजी, तो सोना हुआ धड़ाम, जानें गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव

Related Articles