7
IPL 2026 : इस सीजन का आधा सफर गुजर चुका है और कई ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह टीम से नहीं जुड़ पाए हैं. हालांकि, CA की अनुमति मिलने के बाद वह टीम के साथ जुड़ गए हैं और अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए बेताब हैं.
23 अप्रैल 2026
आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2006) का सफर आधा खत्म हो चुका है और अभी भी फ्रेंचाइजी जद्दोजहद में लगी है कि उन्हें कम से कम टॉप-4 में शामिल होना है. प्वाइंट टेबल के हिसाब से 6 में से 5 मैच जीतकर पंजाब किंग्स इस सीजन की सिरमौर बनी हुई है. इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के फैन के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टीम से जुड़ने वाले हैं. मामला यह है कि अपनी चोट से संघर्ष कर रहे थे और उन्हें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए मना कर दिया था. हालांकि, अब बोर्ड से उन्हें हरी झंडी मिल गई है.
1 मई को जुड़ सकते हैं टीम से
बताया जा रहा है कि मिचेल स्टार्क दिल्ली कैपिटल्स से 1 मई को जुड़ सकते हैं और इस दिन राजस्थान के खिलाफ टीम मैच खेलेगी. साथ ही उम्मीद जताई जा रहा है कि स्टार्क के टीम में शामिल होने से गेंदबाजी मजूबत होगी और मैच जीतने में भी कई जगह पर मदद मिलेगी. आपको बताते चलें कि बाएं हाथ के गेंदबाज जनवरी से ही कोहनी और कंधे की हल्की चोटों के कारण खेल से बाहर था. उन्होंने सभी 5 एशेज टेस्ट मैचों में अहम भूमिका निभाई थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था. इसके अलावा उन्होंने उसी महीने में सिडनी सिक्सर्स के लिए बिग बैश लीग के पांच मुकाबले भी खेले थे.
विदेशी खिलाड़ी को लेकर छिड़ी बहस
Cricket.com.au ने बताया कि उम्मीद है कि मिचेल स्टार्क राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले एक मैच में दिल्ली के साथ जुड़ सकते हैं. 36 वर्षीय गेंदबाज शुरुआती मैचों में नहीं खेलने को लेकर विदेशी खिलाड़ियों को लेकर एक बहस छिड़ गई थी. इसके बाद स्टार्क ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर सफाई दी थी और उन्होंने इंटरनेट पर चल रही बहस को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि मैं अभी अपने कंधे और कोहली की चोट से उबरने के लिए काम कर रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट मीडिया पर जो कहा जा रहा है उन्हें सही जानकारी मालूम नहीं है और वह दावा कर रहे हैं कि वह मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं.
स्टार्क के अलावा ये गेंदबाज भी टीम से जुड़े
बता दें कि पिछले सीजन में स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से 11 मैच खेले थे जिनमें उन्होंने 14 विकेट चटकाने का काम किया. साथ ही अगर इस सीजन की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स छठें स्थान पर मौजूद हैं. टीम ने अभी तक 6 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में हार और तीन में जीत दर्ज की है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस हैदराबाद से जुड़ने वाले हैं और जोश हेजलवुड ने शुरुआती मैच नहीं खेलने के बाद वह बेंगलुरु से जुड़ गए हैं.
समाचार स्रोत: पीटीआई
