7
Muzaffarpur Hospital Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में आग की घटना के बाद अब बिहार के मुजफ्फरपुर से आग लगने की एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तड़के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लग गई. देखते ही देखते यह आग भीषण हो गई. बताया गया कि यह आग सुबह करीब 3 बजे के आसपास लगी. आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया.
घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ आग पर काबू पाने में लग गई. मुजफ्फरपुर के एसएसपी ने लाइव टाइम्स से बताया कि इस घटना में अभी तक तीन लोगों की मौत की खबर है, वहीं करीब 20 लोग आग से घायल और झुलस गए हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है.
अस्पताल के आईसीयू में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुजफ्फरपुर में आग लगने की यह घटना जिले के ब्रह्मपुर में स्थित एक अस्पताल की है. बताया गया कि अस्पताल में आग गुरुवार सुबह 3 बजे के आसपास 5वीं मंजिल पर स्थिति आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी. आग के लगने के बाद देखते ही देखते इसका धुआं पूरे अस्पताल में फैल गया और मरीजों को काफी दिक्कत होने लगी. आग की खबर मिलते ही लोगों में अफरा-तफरी जैसा माहौल हो गया. लोग अपने आप को बचाने के लिए भागने और चीखने चिल्लाने लगे.
जानकारी के अनुसार, आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे फायर अधिकारी आरएन पांडे ने बताया कि आग की जानकारी उन्हें करीब 3 बजे मिली. उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन में लग गई. बताया गया कि जब वे लोग अस्पताल पहुंचे तब उन्होंने देखा कि आईसीयू वार्ड पूरी तरह से आग और इसके काले धुएं की चपेट में आ गया था.
शॉर्ट सर्किट से आग
मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के अस्पताल (प्रसाद हॉस्पिटल) में गुरुवार तड़के आग लग गई. इस घटना में अभी तक तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है. वहीं, 20 से अधिक लोगों को फायर कर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया है. इनमें से कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है और कई लोग आग से झुलस गए हैं. अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक, बताया गया कि अस्पताल में यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस और जिम्मेदार जांच अधिकारी आग लगने की घटना की जांच कर रहे हैं.
मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत
बता दें कि 5 जून यानी बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर स्थिति एक होटल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में अभी तक कुल 21 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इनमें से 11 विदेशी नागरिक और बाकी के भारतीय शामिल हैं. यह आग कैसे लगी, इसकी अभी जांच की जा रही है. इस घटना में गुरुग्राम के एक ही परिवार के करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. बताया गया कि ये लोग होटल में इसलिए रुके थे, ताकि पास में ही अस्पताल में भर्ती उनके परिवार के एक सदस्य का समय-समय पर देखभाल किया जा सके. इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है.
आग में जल गईं सैंकड़ों परिवारों की खुशियां, 10 सालों में 800+ मौतें, जानें 2017-2026 तक के भयानक अग्निकांड
