Home News ईरान का कुवैत एयरपोर्ट पर बड़ा हमला

ईरान का कुवैत एयरपोर्ट पर बड़ा हमला

by Live India
ईरान का कुवैत एयरपोर्ट पर बड़ा हमला

कुवैत पर ईरान का हमला: पश्चिम एशिया में जारी तनातनी के बीच संघर्ष खत्म होता नहीं दिख रहा है. ईरान और अमेरिका के बीच शांति प्रस्ताव को लेकर बात बनते-बनते फिर बिगड़ जाने की संभावना अधिक हो जा रही है. एक ओर जहां इन दोनों देशों के बीच पश्चिम एशिया और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में सीजफायर को बढ़ाने और तनाव को कम करने की बात कही जा रही है वहीं दूसरी ओर इस क्षेत्र में हमले भी दिख रहे हैं. कभी ईरान अमेरिकी ठिकाने पर हमला कर दे रहा है तो कभी अमेरिका इसके बदले तेहरान पर अटैक कर दे रहा है. ताजा मामला कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमले का है.

मिली जानकारी के अनुसार, कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला किया गया है. बताया जा रहा है कि यह अटैक ईरान की ओर से हुआ है. इसमें कई लोगों के जख्मी होने की भी खबर है.

कुवैत हवाई अड्डे की यात्री बिल्डिंग पर हमला

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार को कुवैत ने कहा कि उसने देश के एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन हमला हुए है. इसके बाद कमर्शियल फ्लाइटों को निलंबित कर दिया है, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी ने कहा कि “कई शत्रुतापूर्ण ड्रोन” ने कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Kuwait International Airport) के यात्री बिल्डिंग को निशाना बनाया, जिससे इमारत को गंभीर नुकसान पहुंचा और “कई लोग” घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार, यह ड्रोन अटैक मंगलवार देर रात ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों के बाद हुआ. इसमें अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने कुवैत और बहरीन पर दागी गई ईरानी मिसाइलों के जवाब में एक ईरानी सैन्य ठिकाने पर हमले किए थे.

ईरान के हमले के जवाब में अमेरिकी कार्रवाई

वहीं, अमेरिका की सेना ने जानकारी दी है कि ईरान ने कुवैत और बहरीन पर मिसाइल हमला किया है. सेना ने आगे बताया कि ईरान के द्वारा इन दोनों देशों पर दागी गईं मिसाइलें या तो निशाने से चूक गईं या फिर उन्हें मार गिराया गया. हालांकि, ईरान की यह हरकत अमेरिका को पसंद नहीं आई और अमेरिकी सेना ने कहा कि इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान के एक ठिकाने पर हमले किए हैं. अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ये हमले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास स्थित केशम द्वीप पर एक ईरानी सैन्य जमीनी नियंत्रण स्टेशन पर किए गए थे, जहां एक विलवणीकरण संयंत्र (desalination plant) स्थित है.

शांति वार्ता और हमला एक साथ? ईरान ने दागी मिसाइल तो अमेरिका ने तेहरान पर किया अटैक!

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles