6
अलीगंज कोचिंग में लगी आग: लखनऊ में एक तीन मंजिला कोचिंग सेंटर में भयंकर आग लग गई. फायर डिपार्टमेंट आग बुझाने में लगा हुआ है और राहत-बचाव कार्य किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायर डिपार्टमेंट को अलीगंज पुलिस स्टेशन के तहत उषा मेहता मार्ग पर मौजूद एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से दोपहर करीब 3 बजे आग लगने की जानकारी मिली. फायर डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म गाड़ी समेत 14 फायर टेंडर लगाए गए हैं.
बालकनी से कूदे छात्र
अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और बिल्डिंग के अंदर किसी के फंसे होने की भी कोई जानकारी नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है और आगे की जानकारी का इंतजार है.
वीडियो | लखनऊ कोचिंग सेंटर में आग: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (@brajeshpathakup) घटनास्थल पर पहुंचे, बचाव कार्यों की समीक्षा की।
(पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/xE9qZ8atjA
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 22 जून, 2026
अपडेट जारी———-
