Home Latest News & Updates वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान की कौन सी बात हुई सच?

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान की कौन सी बात हुई सच?

by Live India
Irfan Pathan predictions regarding Vaibhav Suryavanshi true

9

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चाओं में है और उनकी बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना हो रहा है. उनके चौके-छक्कों ने गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. हालांकि, एक गेंदबाज ने सूर्यवंशी को जीरो पर ही पवेलियन भेज दिया.

14 अप्रैल 2026

आईपीएल 2026: आईपीएल का जादू इस समय सिर चढ़कर बोल रहा है और चौके-छक्के की बरसात हो रही है. इसी बीच एक खिलाड़ी की हर तरफ चर्चा हो रही है और वह हैं वैभव सूर्यवंशी. उनकी तूफानी पारियों की तारिफ खूब हो रही है और यह है कि इस 15 वर्षीय क्रिकेटर ने टूर्नामेंट में तूफान मचा रखा है. लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहली ही गेंद में आउट हो गए और यह विकेट प्रफुल्ल हिंगे ने लिया है, जो इस मैच में डेब्यू किया था. वैभव का यह डक आउट होना सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चाओं में बना हुआ है. इसी कड़ी में इरफान पठान की भी एक थ्योरी सच हो गई है और वह काफी चर्चा बटोर रही है.

अच्छे गेंदबाज के सामने भी शॉट मारता है

वहीं, इरफान पठान ने कहा कि समझ नहीं आ रहा है कि ये अच्छी गेंद पर भी शॉट मारता है और जब सामने अच्छा गेंदबाज होता है तो उसको टारगेट करता है. लेकिन मेरी एक थ्योरी है, मुझे लगता है कि 15 साल का ये क्रिकेटर जानबूझकर ऐसा करता है. इसको लगता है कि आप अनुभवी गेंदबाज है और लगातार विकेट ले रहे हैं तो चलो इसको ही टारगेट करता हूं.

तभी हमारे साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि किसी बड़े गेंदबाज को भी तो बोलो की इन्हें टारगेट करें. हालांकि, भज्जी यह भी कहते हैं कि ये बंदा कमाल है. दुनिया के कुछ सबसे बड़े गेंदबाजों, जिनमें बुमराह भी शामिल हैं. वैभव ने उनकी गेंदों पर भी छक्के-चौके मारे हैं.

मैंने कभी ऐसा नहीं देखा…

इरफान पठान ने कहा कि मैंने कभी ऐसा करके नहीं देखा है कि एक 15 वर्षीय लड़का इतनी लंबे शॉर्ट मारते रह जाएंगे. साथ ही जब हम इसे देखते हैं तो ऐसा लगता है कि यह हमारे बच्चे जैसा है. मेरा 9 साल का बेटा है. इसके बाद हरभजन कहते हैं कि ये जोश हेजलवुड गेंदबाजी करने के लिए आए हैं और उन्हें लगता है कि वह काफी शानदार गेंदबाज हैं. आज वैभव के हत्थे चढ़ गए हैं और 19 रनों का ओवर आया है.

मैं कभी गेंदबाज की तरफ नहीं देखता : सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 26 गेंद में खेली में थी 78 रनों की तूफानी पारी. इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके मारे थे. मैच के बाद वैभव ने बड़े गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी की शैली को लेकर कहा कि मैदान पर जब वह खेलने के लिए आते हैं तो वह यह नहीं देखते कि कौन-सा गेंदबाज सामने खड़ा है.

यह भी पढ़ें- US-ईरान संघर्ष पर चीन ने जताई चिंता, राष्ट्रपति शी ने UAE के प्रिंस से की मुलाकात; कही ये बात

Related Articles