7
व्हाइट हाउस में गोलीबारी: अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम को हंगामा मच गया, जब एक संदिग्ध आदमी सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास पहुंचा और सिक्योरिटी वालों पर फायरिंग शुरू कर दी. US सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, शुरुआती जांच में पता चला है कि ईस्टर्न टाइम के हिसाब से शाम करीब 6 बजे, संदिग्ध सिक्योरिटी चेकपॉइंट के पास पहुंचा और अपने बैग से हथियार निकालकर वहां तैनात अधिकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी. संदिग्ध ने 25 से 30 राउंड फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
हमलावर ढ़ेर
एक लॉ एनफोर्समेंट अधिकारी ने बताया कि US सीक्रेट सर्विस ने फायरिंग करने वाले व्यक्ति को गोली मारी और एक राहगीर को भी गोली लगी. हमलावर की मौत हो गई है. व्हाइट हाउस में काम करने वाले पत्रकारों ने बताया कि उन्होंने कई गोलियों की आवाज सुनी और उन्हें प्रेस ब्रीफिंग रूम के अंदर पनाह लेने के लिए कहा गया. सीक्रेट सर्विस ने कहा कि उसे व्हाइट हाउस से एक ब्लॉक दूर 17th स्ट्रीट और पेन्सिलवेनिया एवेन्यू NW के पास गोली चलने की खबर मिली है और वह मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी कन्फर्म करने की कोशिश कर रही है.
वीडियो | वाशिंगटन, डीसी: व्हाइट हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि अमेरिकी गुप्त सेवा ने व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को मार गिराया है; पास खड़े व्यक्ति ने भी गोली मार दी.
(पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/TPeBCECoin
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 24 मई 2026
व्हाइट हाउस में थे ट्रंप
फायरिंग के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के अंदर थे. X पर शेयर की गई एक पोस्ट में, ABC न्यूज की सीनियर व्हाइट हाउस रिपोर्टर सेलिना वांग ने उस पल का एक वीडियो शेयर किया, जब रिपोर्टिंग के दौरान गोलियां चली थीं. वांग के वीडियो में वह कुछ सेकंड के लिए ट्रंप के शनिवार को ईरान डील के बारे में दिए गए बयानों के बारे में बोलती हुई दिख रही हैं. जैसे ही बैकग्राउंड में गोलियों की आवाजें सुनाई देती हैं, वांग चौंक जाती हैं और वह मीडिया टेंट में नीचे झुक जाती हैं.
एक महीने पहले भी हुई हत्या की कोशिश
शनिवार को हुई गोलीबारी लगभग एक महीने बाद हुई है. इससे पहले 25 अप्रैल को राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश की गई थी, जब वे वाशिंगटन के एक होटल में सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में शामिल हुए थे. इस हमले में कैलिफोर्निया के रहने वाले कोल थॉमस एलन पर ट्रंप की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया गया है.
शनिवार को जिस इलाके में गोलीबारी हुई, वहीं पिछले नवंबर में भी हमला हुआ था. एक बंदूकधारी ने वेस्ट वर्जीनिया नेशनल गार्ड के दो सदस्यों पर हमला किया था. US आर्मी स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रॉम मारी गईं और एंड्रयू वुल्फ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उस मामले में रहमानुल्लाह लकनवाल पर आरोप तय किए गए थे.
समाचार स्रोत: पीटीआई
