Home News सिद्धारमैया ने दिया CM पद से इस्तीफा

सिद्धारमैया ने दिया CM पद से इस्तीफा

by Live India
सिद्धारमैया ने दिया CM पद से इस्तीफा

कर्नाटक समाचार: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा फेरबदल हो गया है. राज्य के मुख्मयंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे दो बार राज्य की जनता का सेवा करने का मौका मिला. मैं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहा हूं. मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का धन्यवाद देता हूं. उन्होंने आगे कहा कि मैंने साल 2006 में कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस ज्वाइन की थी. इसके बाद मैं सांसद बना और फिर राज्य का मुख्यमंत्री भी बना.

जनता का आभार व्यक्त करता हूं

सिद्धारमैया ने आगे कहा कि मुझे राज्य का दो बार सीएम बनने का भी मौका मिला है. सबसे पहले मैं 2013 से 2018 और उसके बाद 2023 से अब तक. साथ ही इस दौरान मेरा जिन लोगों ने समर्थन किया है, उसके लिए सभी का धन्यवाद देता हूं. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में आने के बाद मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं मुख्यमंत्री बनूंगा.

वाशिंगटन वार्ता से ठीक पहले इजरायल का लेबनान पर जबरदस्त हमला, 8 की मौत, कई घायल

मैंने अपने वादा पूरा किया : सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल के विशेष सचिव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति में विशेष सचिव प्रभु शंकर ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. वहीं, सिद्धारमैया ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने अपना वादा निभाया है और जब हाई कमान ने मुझसे ऐसा करने को कहा, तो मैंने इस्तीफा दे दिया. उन्होंने आगे कहा कि मैं हाई कमान को यह अवसर देने के लिए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुझ पर इतना प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं.

गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में बड़ा हादसा, रात में लगी आग से 16 छात्राओं की मौत और 79 घायल

Related Articles