Home पर्यटन स्कूल खुलने से पहले बच्चों के साथ घूम आइए ये 6 Hill Stations

स्कूल खुलने से पहले बच्चों के साथ घूम आइए ये 6 Hill Stations

by Live India
स्कूल खुलने से पहले बच्चों के साथ घूम आइए ये 6 Hill Stations

8

बच्चों के अनुकूल हिल स्टेशन: गर्मी की छुट्टियां हर बच्चे के लिए पूरे साल का सबसे फेवरेट टाइम होता है. लेकिन देखते ही देखते होमवर्क, मम्मी-पापा का ऑफिस, फैमिली की जिम्मेदारियां और डेली लाइफ की भागदौड़ के बीच बच्चों की छुट्टियां खत्म होने लगती हैं. कई फैमिली हर साल सिर्फ सोचती ही रह जाते हैं कि, इस बार हम कहीं घूमने जरूर जाएंगे. लेकिन प्लान बनते-बनते स्कूल खुलने का टाइम आ जाता है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. अभी भी टाइम है कि बच्चों को एक यादगार सरप्राइज दिया जाए. लंबी छुट्टी नहीं मिल रही? तब भी कोई बात नहीं. सिर्फ 2 से 4 दिन की छोटी ट्रिप भी बच्चों के चेहरे पर ऐसी मुस्कान ला सकती है, जो उन्हें पूरे साल याद रहेगी. पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से ढकी सड़कें, झीलों में बोटिंग, टॉय ट्रेन की सीटी, झरनों की आवाज और गजब की भरपूर एडवेंचर एक्टिविटीज… यानी बच्चों के लिए इससे बेहतर छुट्टियां शायद ही हो सकती हैं. खास बात ये है कि ये सभी जगहें फैमिली के साथ घूमने के लिए बिल्कुल सेफ, कंफर्टेबल और बच्चों के हिसाब से भी परफेक्ट हैं. आप जगह को लेकर कन्फ्यूज ना हों, इसके लिए आज भारत के ऐसे 6 हिल स्टेशन्स की लिस्ट लेकर आए हैं, जहां बच्चों की छुट्टियों के आखिरी दिन किसी सुपरहिट फिल्म के क्लाइमेक्स जैसे यादगार बन जाएंगे.

शिमला, हिमाचल प्रदेश

अगर भारत के सबसे फैमिली फ्रेंडली हिल स्टेशन की बात हो, तो शिमला का नाम सबसे टॉप पर आता है. दिल्ली और चंडीगढ़ से ईजी रोड और रेल कनेक्टिविटी होने की वजह से हिमाचल प्रदेश का शिमला छोटी फैमिली ट्रिप के लिए सबसे पॉपुलर जगहों में शामिल है. यहां पहुंचते ही सबसे पहले बच्चों की नजर पड़ती है शिमला की फेमस कालका-शिमला टॉय ट्रेन पर. यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल ये ट्रेन लगभग 100 से ज्यादा सुरंगों और सैकड़ों पुलों से होकर गुजरती है. बच्चों के लिए टॉय ट्रेन का ये सफर किसी एडवेंचर फिल्म जैसा होता है. इसके बाद मॉल रोड की चहल-पहल पूरी फैमिली का मूड फ्रेश कर देती है. यहां लोकल स्नैक्स, आइसक्रीम, गर्म कॉफी और शॉपिंग का मजा लेकर आप अपने मन और तन, दोनों की थकान को दूर कर सकते हैं. इसके अलावा शिमला से कुछ ही दूरी पर है कुफरी, जो बच्चों के लिए किसी एडवेंचर पार्क से कम नहीं है. ये जगह शिमला से लगभग 16 किलोमीटर दूर है. यहां घुड़सवारी, याक की सवारी, ट्रैम्पोलिन, एडवेंचर एक्टिविटीज और खूबसूरत व्यू पॉइंट्स बच्चों के साथ-साथ पूरी फैमिली को घंटों तक बिजी रखते हैं. वहीं, अगर टाइम हो तो आप जाखू मंदिर भी जरूर जाएं. यहां तक पहुंचने के लिए रोपवे का सफर बच्चों को काफी मजेदार लगता है.

मसूरी, उत्तराखंड

मसूरी को यूं ही पहाड़ों की रानी नहीं कहा जाता. दरअसल, यहां पहुंचते ही ऐसा लगता है, जैसे बादल आपके साथ-साथ ही चल रहे हों. ये हिल स्टेशन छोटे बच्चों वाली फैमिली के लिए भी बहुत शानदार ऑप्शन है. इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि, मसूरी में आपको ज्यादा पैदल चलने की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि बच्चों वाली फैमिली के लिए ये जगह बेस्ट है. सबसे पहले गन हिल तक जाने वाली रोपवे राइड बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आती है. ऊपर पहुंचकर दूर-दूर तक फैली हिमालय की चोटियां और पूरा मसूरी शहर दिखाई देता है. इसके बाद कैंप्टी फॉल्स बच्चों का सबसे फेवरेट स्पॉट बन जाता है. ठंडे पानी में खेलना और वाटरफॉल के नीचे फोटो खिंचवाना हर बच्चे के लिए यादगार एक्सपीरियंस बन जाता है. इसके अलावा मसूरी लेक में पैडल बोटिंग करना, कैमल राइड का मज़ा लेना और आसपास का पीसफुल एनवायरमेंट पूरी फैमिली को शानदार और कंफर्टेबल एक्सपीरियंस देता है. फिर आप शाम को मॉल रोड पर घूमते हुए गर्म मोमोज, मैगी और कॉर्न का स्वाद ले सकते हैं. ये सब आपकी और आपके बच्चों की छुट्टियों को और खास बना देता है.

10 सबसे Peaceful Countries, जहां न स्ट्रेस, न भागदौड़ और ना ही डर का माहौल; बस सुकून

नैनीताल, उत्तराखंड

नैनीताल का नाम आते ही सबसे पहले याद आती है वहां की खूबसूरत नैनी झील. चारों तरफ पहाड़ और बीच में चमचमाती झील वाला ये नज़ारा उत्तराखंड़ के नैनीताल की खासियत है. ये खूबसूरत नजारा बच्चों के साथ-साथ बड़ों का भी दिल जीत लेता है. ऐसे में अगर आपके बच्चे पानी से खेलना पसंद करते हैं तो नैनीताल उनके लिए जन्नत से कम नहीं है. शहर के बीचोंबीच बहती नैनी झील यहां का सबसे बड़ा अट्रैक्शन है. रंग-बिरंगी नावों में बैठकर बोटिंग करना बच्चों को काफी खुश कर देता है. शाम के टाइम झील के किनारे टहलना किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है. इसके बाद स्नो व्यू पॉइंट तक जाने वाली रोपवे राइड उन्हें बादलों के बीच ले जाती है. ऊपर से हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां नज़र आती हैं. इसके अलावा वहां अपने बच्चों को इको केव गार्डन जरूर लेकर जाएं. यहां अलग-अलग गुफाओं से निकलने का एक्सपीरियंस उन्हें काफी पसंद आएगा. इको केव गार्डन छोटे बच्चों के लिए किसी भूलभुलैया जैसा है. साथ ही, नैनीताल जू में हिमालयी भालू, तेंदुआ, साइबेरियन टाइगर, रेयर पक्षी और कई वाइल्ड एनिमल बच्चों को नेचर से जोड़ते हैं. इन सबके अलावा आप शाम को मॉल रोड पर घूमते हुए लोकल चॉकलेट और मोमबत्तियों की शॉपिंग करके अपनी ट्रिप को कम्पलीट कर सकते हैं.

मनाली, हिमाचल प्रदेश

अगर आपके बच्चे थ्रिल पसंद करते हैं तो मनाली से बेहतर जगह शायद ही उनके लिए कोई हो. हिमाचल प्रेदश के मनाली का सबसे बड़ा अट्रैक्शन सोलंग वैली है, जहां हर उम्र के लोगों के लिए भर-भरकर एक्टिविटीज मौजूद हैं. यानी यहां पर आपको एडवेंचर और मस्ती का शानदार कॉम्बिनेशन मिलने वाला है. यहां आकर बड़े बच्चे जिपलाइन, एटीवी बाइक, ज़ॉर्बिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज का लुत्फ उठा सकते हैं. छोटे बच्चों के लिए खुले और बड़े-बड़े ग्राउंड्स, फूलों से भरी घाटियां और नदी किनारे पिकनिक मनाना बहुत ही शानदार एक्सपीरियंस बन जाते हैं. नदी के किनारे पिकनिक और बर्फ से ढकी चोटियों के साथ फोटो क्लिक करना बच्चों को काफी पसंद आता है. मनाली में हिडिंबा देवी मंदिर के आसपास ऊंचे देवदार के जंगल बच्चों को किसी फैंटेसी मूवी की दुनिया में ले जाते हैं. अगर मौसम बढ़िया हो, तो आप अटल टनल तक की ड्राइव पर भी जा सकते हैं. इस ड्राइव को आपकी पूरी फैमिली एंजॉय कर सकती है. इसके अलावा हॉट स्प्रिंग्स में नेचुरल गर्म पानी में नहाना एक अलग ही एक्सपीरियंस बन जाता है.

Kailash Mansarovar जर्नी की पूरी गाइड! कैसे पहुंचें, कितना आएगा खर्च और किन बातों का रखें ध्यान

ऊटी, तमिलनाडु

दक्षिण भारत का खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी बच्चों के लिए किसी डिज्नी फिल्म की लोकेशन जैसा लगता है. तमिलनाडु के ऊटी की सबसे बड़ी पहचान नीलगिरि माउंटेन रेलवे है. पहाड़ों के बीच धीरे-धीरे चलती हुई टॉय ट्रेन और उसका सफर बच्चों के लिए जिंदगी भर की याद बन जाता है. अच्छी बात ये है कि, यहां का मौसम सालभर सुहाना रहता है. इसके अलावा इस जगह बच्चों के लिए ढेर सारी एक्टिविटीज मौजूद हैं. नीलगिरि माउंटेन रेलवे की टॉय ट्रेन यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज का हिस्सा है. पहाड़ों, सुरंगों और चाय के बागानों के बीच से गुजरती इस ट्रेन का सफर आपको जिंदगी भर याद रह जाता है. इसके अलावा ऊटी के बॉटनिकल गार्डन में हजारों तरह के फूल देखने को मिलते हैं. हरी घास और खुला मैदान बच्चों को घंटों खेलने का मौका देता है. यानी यहां बच्चे खुलकर दौड़-भाग कर सकते हैं और नेचर के बीच टाइम बिता सकते हैं. इसके अलावा ऊटी लेक में बोटिंग, साइकिलिंग और आस-पास बने प्ले एरिया पूरी फैमिली का दिन बना देते हैं. पास ही में डोड्डाबेट्टा पीक है, जहां से पूरे शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. ये जगह फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी बोनस से कम नहीं है.

मुन्नार, केरल

अगर आप भीड़ से दूर अपनी फैमिली के साथ कुछ सुकून वाला चाइम चाहते हैं, तो मुन्नार सबसे बढ़िया ऑप्शन है. यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान बच्चों को किसी फिल्मी गाने की लोकेशन जैसे लगते हैं. अच्छी बात ये है कि बच्चे यहां चाय बनाने के पूरे प्रोसेस को देख सकते हैं. वो ये समझ सकते हैं कि हर घर में बनने वाली चाय कैसे कप तक पहुंचती है. इसके अलावा ब्लॉसम पार्क में साइकिलिंग, बोटिंग और बच्चों के खेलने के लिए कई फेसिलिटीज भी यहां पर मौजूद हैं. इसके अलावा यहां एराविकुलम नेशनल पार्क में नीलगिरि तहर जैसे रेयर एनिमल देखने का मौका भी मिलता है. सुंदर-सुंदर तितलियां, रंग-बिरंगे पक्षी और हरियाली बच्चों को नेचर के पास ले आती हैं.

South India की इन 10 शानदार जगहों पर घूम आए तो समझिए भारत का असली खजाना देख लिया

इन बातों का रखें ध्यान

बच्चों के साथ ट्रिप पर जाते टाइम कुछ चीजों का ध्यान जरूर रखें. बच्चों के लिए हल्के गर्म कपड़े जरूर रखें क्योंकि पहाड़ों पर मौसम अचानक बदल सकता है. फर्स्ट एड किट, जरूरी दवाइयां और स्नैक्स भी साथ में रखें. इसके अलावा पानी की बोतल, रेनकोट और कंफर्टेबल जूते जरूर पैक करें. सबसे ज्यादा जरूरी बात, बच्चों को ज्यादा थकाने वाला शेड्यूल न बनाएं. वहीं, जहां भी जाएं, लोकल खाने का स्वाद जरूर चखें लेकिन बच्चों के लिए साफ-सुथरे रेस्टोरेंट ही चुनें.

छुट्टियों का खूबसूरत अंत

मानसून में Delhi-NCR से कुछ घंटों की दूरी पर मिलेंगे जन्नत जैसे नज़ारे! 10 Weekend Getaways जो वीकेंड बना देंगे यादगार

Related Articles