7
TCS Dividend: TCS Share Price में आज 0.35 प्रतिशत की तेजी दिखी. ये शेयर हरे निशान में 2435.35 रुपये पर कारोबार करते हुए दिखे.
6 मई 2026
टीसीएस लाभांश: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के तिमाही नतीजों का दौर जारी है. इस दौरान छोटी से लेकर बड़ी कंपनियां 31 मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए चौथी तिमाही के नतीजों को जारी कर रही हैं. इनमें से कई ऐसी हैं जो अपने पात्र शेयरधारकों के लिए डिविडेंड यानी लाभांश का तोहफा भी दे रही हैं.
इस बीच टाटा ग्रुप की बड़ी और देश की दिग्गज आईटी कंपनियों में से एक Tata Consultancy Services Ltd (TCS) ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके अलावा इसने आज 5 मई को रिकॉर्ड डेट की भी जानकारी दे दी है.
TCS Dividend: 31 रुपये का डिविडेंड
बीते दिनों टाटा की दिग्गज आईटी कंपनी TCS ने अपने पात्र शेयरधारकों के लिए 31 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया. कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी. कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 9 अप्रैल 2026 को हुई थी. इसमें अन्य बातों के अलावा पात्र शेयरधारकों के लिए 31 रुपये का डिविडेंड देने की बात की गई.
कंपनी ने अब यानी 5 मई को इसके लिए रिकॉर्ड डेट और एजीएम मीटिंग की भी जानकारी दे दी है. टीसीएस ने फाइलिंग में बताया है कि 9 जून 2026 को उसकी एजीएम मीटिंग होगी, जिसमें फाइनल डिविडेंड को भुगतान यानी कि पेमेंट करने का फैसला किया जाएगा.
TCS Dividend की रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने अपने इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी है. TCS ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि 31 रुपये के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 25 मई 2026 है. अगर किसी को भी TCS Dividend को पाना है तो उसके पास इस कंपनी के शेयर 25 मई से पहले होने चाहिए. 25 मई को या उसके बाद शेयर की खरीदारी करने पर इसके इस डिविडेंड का लाभ नहीं मिलेगा.
टीसीएस लाभांश भुगतान तिथि
TCS ने अपने इस डिविडेंड के लिए पेमेंट डेट की भी जानकारी दे दी है. कंपनी ने फाइलिंग में बताया है कि 9 जून को होने वाली एजीएम की बैठक में अगर डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है तो इसके लिए पेमेंट डेट 12 जून 2026 होगी. मतलब कि 12 जून को कंपनी पात्र शेयरधारकों को डिविडेंड उनके खाते में भेज देगी.
टीसीएस लाभांश इतिहास
TCS Dividend इतिहास की बात करें तो इससे पहले कंपनी ने जनवरी 2026 में 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दी थी. वहीं, जनवरी 2026 में ही 46 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी दी थी. इससे पहले अक्टूबर 2025 में 11 रुपये का अंतरिम डिविडेंड और जुलाई 2025 में 11 रुपये का ही अंतरिम डिविडेंड दी थी.
टीसीएस शेयर की कीमत
TCS Share Price में आज 0.35 प्रतिशत की तेजी दिखी. ये शेयर हरे निशान में 2435.35 रुपये पर कारोबार करते हुए दिखे. इसका 52 हफ्ते का हाई 3630 और लो 2346.35 रुपये रहा है. कंपनी का अभी का मार्केट कैप 8,81,130.94 करोड़ रुपये का है.
