Home Top News कल तमिलनाडु में होगा शपथ ग्रहण

कल तमिलनाडु में होगा शपथ ग्रहण

by Live India
कल तमिलनाडु में होगा शपथ ग्रहण

7

तमिलनाडु शपथ समारोह: टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है. इसी के साथ राज्य में कल नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा.

6 मई, 2026

टीवीके चीफ विजय ने बुधवार शाम को तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया. दो दिन पहले उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन बहुमत से पीछे थी. हालांकि कांग्रेस पार्टी ने टीवीके को अपना समर्थन पब्लिकली अनाउंस किया है. सरकार बनाने के लिए टीवीके को बहुमत का आंकड़ा मिल चुका है है, लेकिन यह पता नहीं चला कि विजय की पार्टी को किन-किन लोगों ने समर्थन दिया है, क्योंकि कांग्रेस के समर्थन के बावजूद उन्हें सरकार बनाने के लिए 5 और सीटों की जरूरत थी.

वीडियो | चेन्नई: टीवीके प्रमुख विजय (@TVKVijayHQ) तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात की, राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा।

(स्रोत: तृतीय पक्ष)

(पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/XWAo9djkca

– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 6 मई 2026

7 मई को होगा शपथ ग्रहण

विजय के साथ पार्टी के कई सीनियर नेता थे, जिनमें एन. आनंद, अधव अर्जुन, सेंगोट्टैयन और अरुणराज शामिल थे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विजय 7 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 10 बजे से 11:15 बजे के बीच होने की उम्मीद है. टीवीके की अन्य गठबंधन पार्टियों के नाम सामने आना का इंतजार है.

किसकों कितनी सीटें मिली

बता दें, विधानसभा चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. TVK ने 234 मेंबर वाली तमिलनाडु विधानसभा में 108 सीटें जीतीं. वहीं सत्ता में रहीं DMK 59 पर सिमट कर रह गई. AIADMK ने 47, कांग्रेस ने 5, PMK ने 4, IUML ने 2, CPI ने 2, VCK ने 2, CPI-M ने 2 सीटें जीतीं. BJP, DMDK और AMMK ने 1-1 सीट जीती हैं.

विजय ने मिलाया कांग्रेस से हाथ

तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं ने चेन्नई में TVK हेडक्वार्टर में विजय से मुलाकात की और सरकार बनाने में उनकी पार्टी को समर्थन देने के अपने फैसले की औपचारिक घोषणा की. तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस लेजिस्लेचर पार्टी (CLP) ने अपने पूरे सपोर्ट की पुष्टि की, जो राज्य में मिली-जुली सरकार बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. यह गठबंधन न सिर्फ इस सरकार को बनाने के लिए है, बल्कि लोकल बॉडी ऑर्गनाइजेशन, लोकसभा और राज्यसभा के भविष्य के चुनावों के लिए भी है. TVK चीफ विजय ने कांग्रेस डेलीगेशन का स्वागत किया और उन्हें राज्य में सरकार बनाने के लिए सपोर्ट लेटर दिया.

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में विजय को मिला कांग्रेस का साथ, मिलकर बनाएंगे सरकार, DMK बोली- धोखेबाज..

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles