Home Latest News & Updates T20 World Cup 2026 :पाकिस्तान को मिला दूसरा झटका!

T20 World Cup 2026 :पाकिस्तान को मिला दूसरा झटका!

by Live India
T20 World Cup 2026 ICC BCCI PCB BCB Controversy

T20 World Cup 2026 : भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पीसीबी ने पहले मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया था लेकिन अब बेतुकी मांगें सामने रखी हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टी-20 विश्व कप का टूर्नामेंट शुरू हो गया है लेकिन पाकिस्तान की ड्रामेबाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर अभी भी गतिरोध जारी है. पहले भारत के साथ होने वाले मैच का पाकिस्तान ने बहिष्कार का एलान किया था. लेकिन अब बेतुकी डिमांड रखना शुरू कर दिया है. हाल ही में हुई ICC, PCB और BCB की लाहौर में वर्चुअली मीटिंग के दौरान पाकिस्तान और बांग्लादेश की तरफ से भारत से ट्राई सीरीज खेलने की मांग रखी है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संस्था ने पाकिस्तान की मांग को खारिज कर दिया है.

ICC ने पाक की मांग को ठुकराया

इसके अलावा पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज भी दोबारा से शुरू करने की बात कही. इसके अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश ने त्रिपक्षीय सीरीज करवाने की मांग रखी है. इस पर ICC ने स्पष्ट कर दिया कि द्विपक्षीय सीरीज करवाना और खत्म करवाना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है. साथ ही ICC ने ट्राई सीरीज वाली मांग को भी ठुकरा दिया है. बता दें कि पिछले साल भारतीय टीम को एकदिवसीय और टी-20 सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था और बांग्लादेश में भारी हिंसा के चलते इसको 2026 के लिए स्थगित कर दिया गया. अब इस सीरीज पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं इसका मुख्य कारण है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप भारत में खेलने से मना कर दिया था.

पाकिस्तान को दिया एक दिन का समय

ICC की तरफ से मांग ठुकराने के बाद पाकिस्तान को एक दिन में दूसरा झटका लगा है. इस मामले में अब पाकिस्तान की मुश्किलें काफी बढ़ती जा रही हैं. लाहौर में काफी देर तक चली मीटिंग के बाद भी पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने के लिए स्पष्ट संदेश नहीं दिया. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा. अभी तक पाकिस्तान ने मैच खेलने के लिए अंतिम फैसला नहीं लिया है. यही वजह है कि ICC ने अल्टीमेटम दे दिया है और उसको सोचने के लिए एक दिन का समय दिया है.

फ्लाइट की टिकट हुई बुक

जैसा कि भारतीय टीम ने स्पष्ट कर दिया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने के लिए श्रीलंका जाएगा और वहां पर मैच खेलने के लिए मैदान पर भी आएगी. टीम इंडिया की तरफ से इस मैच का बहिष्कार नहीं होगा सिर्फ अंपायर जो अंतिम फैसला लेंगे उसका सम्मान करेंगे. 15 फरवरी को खेले जाने वाले इस मुकाबले में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. मैच का ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स भी इंतजार कर रहा है कि इस मैच का क्या होगा. इस बीच खबर सामने आई है कि भारतीय टीम ने फ्लाइट की टिकट बुक कर दी है और दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने के लिए कोलंबो का रुख करेगी. वहीं, पाकिस्तानी टीम पहले से ही श्रीलंका में है और वह अपने सारे मुकाबले वहीं से खेल रही है.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles