Home News Gold Silver Price Today:13 हजार रुपए गिरी चांदी, सोना क्रैश

Gold Silver Price Today:13 हजार रुपए गिरी चांदी, सोना क्रैश

by Live India
Gold Silver Price Today:13 हजार रुपए गिरी चांदी, सोना क्रैश

Gold Silver Price Today: 19 मार्च को दोनों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे इन्वेस्टर्स और खरीदारों में घबराहट फैल गई. पिछले पांच दिनों में चांदी कुल 31 हजार रुपए गिर गई है. जानें आपके शहर में सोना चांदी की कीमत क्या है.

19 मार्च, 2026

ग्लोबल टेंशन और युद्ध जैसे हालात का असर सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है. मुश्किल समय में सुरक्षित इन्वेस्टमेंट माने जाने वाला सोने और चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. 19 मार्च को दोनों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे इन्वेस्टर्स और खरीदारों में घबराहट फैल गई. पिछले पांच दिनों में चांदी कुल 31 हजार रुपए गिर गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के डेटा के मुताबिक, एक किलोग्राम चांदी की कीमत लगभग ₹13,000 गिरकर ₹2.37 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इससे पहले, 18 मार्च को चांदी ₹2.50 लाख प्रति किलोग्राम थी. वहीं, 24 कैरेट सोना भी ₹4,000 प्रति 10 ग्राम गिरकर ₹1.52 लाख पर पहुंच गया है, जबकि एक दिन पहले यह ₹1.56 लाख पर था. चलिए जानते हैं आपके शहर में सोने और चांदी का ताजा रेट क्या है.

19 मार्च को सोने का रेट

कैरेट सोने की कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट 1,51,637
22 कैरेट 1,38,899
18 कैरेट 1,13,728
14 कैरेट 88,708
सोर्स: IBJA
सोना चांदी का भाव

आपके शहर में सोने का रेट

शहर 24 हजार (₹/ग्राम) 22K (₹/ग्राम) 18 हजार (₹/ग्राम)
दिल्ली 1,52,060 1,39,400 1,14,080
पटना 1,51,960 1,39,300 1,13,980
जयपुर 1,52,060 1,39,400 1,14,080
लखनऊ 1,52,060 1,39,400 1,14,080
चेन्नई 1,56,000 1,43,000 1,19,800
कोलकाता 1,51,910 1,39,250 1,13,930
मुंबई 1,51,910 1,39,250 1,13,930
सोर्स: good returns

आपके शहर में चांदी का रेट

शहर कीमत (₹/kg)
दिल्ली 2,60,000
पटना 2,60,000
मुंबई 2,60,000
लखनऊ 2,60,000
चेन्नई 2,65,000
कोलकाता 2,60,000
सोर्स: good returns
सोना चांदी का भाव

क्यों लुढ़के सोना-चांदी

इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ा कारण US मॉनेटरी पॉलिसी का फैसला माना जा रहा है. US फेडरल रिजर्व ने हाल ही में इंटरेस्ट रेट्स को स्टेबल रखने का फैसला किया और संकेत दिया कि इस साल रेट कट की उम्मीद कम है. फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भी ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितता और तनाव को लेकर चिंता जताई. इस फैसले के बाद इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी पर दबाव बढ़ गया, जिससे कीमतों में गिरावट आई.

गौरतलब है कि पिछले दो सालों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई थी. 29 जनवरी, 2026 को चांदी ₹4.20 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गई थी. हालांकि, प्रॉफिट-बुकिंग शुरू हो गई और 2 फरवरी तक कीमतें गिरकर ₹2.25 लाख प्रति किलो पर आ गईं. अब एक बार फिर मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है.

Related Articles