1
La Guardia Airport Accident: न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक प्लेन और फायर ट्रक की भीषण टक्कर हुई है. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.
23 मार्च, 2026
अमेरिका के न्यूयॉर्क में ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक प्लेन से फायर ट्रक की टक्कर हुई है. प्लेन में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे, जब वह रनवे पर फायर ट्रक से जा भिड़ा. हादसे के बाद मास कैजुअल्टी इंसीडेंट घोषित किया गया. कनाडा एक्सप्रेस का CRJ-900 विमान रनवे पर खड़ी दमकली की गाड़ी से टकराया और प्लेन में बैठे कई लोग घायल हो गए हैं. अभी घायलों और मृतक की कोई आधिकारिक संख्या सामने नहीं आई है.
एयरपोर्ट बंद
घटना के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है. सभी फ्लाइट्स को JFK एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर रनवे 4 के पास हुई, जब एयर कनाडा CRJ-900 फ्लाइट टैक्सीवे से गुजर रही थी. टक्कर के बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं. हादसे में प्लेन को भी नुकसान हुआ है. पैसेंजर्स को सुरक्षित निकालकर रनवे के पास सुरक्षित जगह पर ले जाया गया. हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. घटना के बाद एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है और हालात को कंट्रोल करने की कोशिशें जारी हैं.
अपडेट जारी——————
