Home Lifestyle Rice Capital का सच! जानें कहां से आता है इतना ‘सफेद खजाना’

Rice Capital का सच! जानें कहां से आता है इतना ‘सफेद खजाना’

by Live India
Rice Capital का सच! जानें कहां से आता है इतना 'सफेद खजाना'

13

Rice Capital of India: भारत में ज्यादातर लोगों को बासमती की खुशबू पसंद है या फिर सिंपल घर के दाल-चावल. लेकिन आपने कभी सोचा है कि, हमारी थाली में चावल नाम का ये सफेद ख़ज़ाना कहां से आता है?

24 मार्च, 2026

भारत में अगर खाने की बात हो और उसमें चावल का जिक्र न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. नॉर्थ से लेकर साउथ तक, करोड़ों भारतीयों की थाली बिना चावल के अधूरी रहती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे देश में इतना सारा चावल आता कहां से है? किस राज्य को भारत की ‘चावल की राजधानी’ यानी ‘राइस कैपिटल’ कहा जाता है? अगर आप अब तक कन्फ्यूज़न में थे, तो चलिए आज इस गुत्थी को सुलझाते हैं और चावल के इस सफर की कुछ मजेदार बातें भी जानते हैं.

चावल की राजधानी

असली ‘राइस कैपिटल’

जब बात सबसे ज्यादा चावल उगाने की आती है, तो पश्चिम बंगाल का नाम सबसे ऊपर शाइन मारता है. पश्चिम बंगाल को ही ‘राइस कैपिटल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. ये राज्य देश के कुल राइस प्रोडक्शन में सबसे बड़ा योगदान देता है. यहां की उपजाऊ मिट्टी, भारी बारिश और परफेक्ट क्लाइमेट धान यानी चावल की खेती के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. वैसे, बंगाल में चावल उगाना सिर्फ एक खेती नहीं, बल्कि लाखों किसानों की लाइफलाइन है.

क्यों मिला खिताब?

पश्चिम बंगाल के पास गंगा नदी के मैदानों की सौगात है. गंगा और उसकी सपोर्टिंग रिवर्स के पास वाली उपजाऊ मिट्टी फसलों को जबरदस्त पोषण देती है. इसके अलावा, यहां का क्लाइमेट ऐसा है कि किसान साल के अलग-अलग मौसमों में चावल उगा सकते हैं. जहां कई राज्यों में साल में एक बार धान की फसल ली जाती है, वहीं बंगाल के किसान कई बार फसल काटकर देश का भंडार भरते हैं.

यह भी पढ़ेंःफुटबॉल ही नहीं, Olives के मामले में भी ये देश है नंबर वन! जानें आखिर कहां से आता है ‘हरा सोना’

राइस कैपिटल और राइस बाउल?

यहां अक्सर लोग राइस कैपिटल और राइस बाउल में कंफ्यूज हो जाते हैं. राइस कैपिटल जहां पश्चिम बंगाल है, वहीं आंध्र प्रदेश को ‘राइस बाउल ऑफ इंडिया’ कहा जाता है. आंध्र प्रदेश की कृष्णा और गोदावरी नदियों का डेल्टा एरिया इतना उपजाऊ है कि वहां धान की पैदावार बहुत ज्यादा होती है. आसान भाषा में कहें तो बंगाल सबसे ज्यादा राइस प्रोडक्शन के लिए फेमस है और आंध्र प्रदेश अपनी प्रोडक्टिविटी और उपजाऊ डेल्टा के लिए.

भारत का डंका

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में चावल का बोलबाला है. ग्लोबल लेवल पर देखा जाए तो चीन दुनिया में चावल का सबसे बड़ा प्रोड्यूसर है. उसके ठीक बाद भारत दूसरे नंबर पर आता है. भारत से एक्सपोर्ट होने वाला बासमती चावल तो अपनी खुशबू और लंबे दानों के लिए पूरे वर्ल्ड में मशहूर है.

मजेदार फैक्ट्स

  • पश्चिम बंगाल में तीन मौसम में एक फसल उगाई जाती है. यानी खरीफ, रबी और गर्मी, तीनों मौसमों में चावल उगाया जाता है. इसी वजह से यहां चावल के प्रोडक्शन का रिकॉर्ड हमेशा हाई रहता है.
  • भारत में चावल की एक-दो नहीं, बल्कि हजारों किस्में उगाई जाती हैं. बिरयानी के लिए लंबे बासमती से लेकर डेली खाने वाले छोटे दानों तक, यहां हर स्वाद और जरूरत के लिए चावल मौजूद है.
  • चावल की खेती के लिए बहुत ज्यादा पानी की जरूरत होती है. आपने देखा होगा कि धान के खेत हमेशा पानी से लबालब भरे रहते हैं. ये पानी न सिर्फ पौधे को बढ़ने में मदद करता है, बल्कि खरपतवार को भी दूर रखता है.
  • भारत की रूरल इकोनॉमी काफी हद तक चावल पर टिकी है. खेती से लेकर मिलिंग, ट्रांसपोर्ट और एक्सपोर्ट तक, लाखों लोग इस काम से जुड़े हैं.
  • इसके अलावा क्या आप जानते हैं कि चावल दुनिया की सबसे पुरानी फसलों में से एक है? इसकी खेती हजारों साल पहले शुरू हुई थी और आज भी ये दुनिया का सबसे मेन खाना बना हुआ है.

तो अगली बार जब आप अपनी थाली में गर्मागर्म चावल या बिरयानी का लुत्फ उठाएं, तो एक बार पश्चिम बंगाल के उन मेहनती किसानों को जरूर याद करिएगा जिनकी बदौलत आपकी थाली सजी है.

Related Articles