Home Latest News & Updates अश्विन ने कहा- वह अभी कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं

अश्विन ने कहा- वह अभी कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं

by Live India
IPL 2025 CSK vs RR Vaibhav Suryavanshi

4

IPL 2026 : अंडर-19 टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. साथ ही CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगाकर वह ट्रेंड में बने हुए हैं और इसी बीच माइकल वॉन का बड़ा बयान आया है.

31 मार्च 2026

आईपीएल 2026 : वैभव सूर्यवंशी बहुत कम उम्र में एक चमकता सितारा बन गए हैं और उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भी कई शानदार पारियां खेली थीं. हालांकि, उससे पहले आईपीएल में वह लोगों को काफी आकर्षित कर चुके थे और आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में उन्होंने तूफानी अंदाज में 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी अंदाज में पारी खेली. इसी बीच उन्हें अंतरराष्ट्रीय भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि जुलाई में होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में मौका देना चाहिए. उनकी तरफ से यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब CSK के खिलाफ उन्होंने 15 गेंदों में फिफ्टी ठोकने का काम किया है.

हालांकि, रविचंद्रन अश्विन ने वॉन से अलग राय रखी है. अगर वॉन के विचारों पर बीसीसीआई सेलेक्टर्स अमल करते हैं तो वैभव भारतीय टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन सकते हैं. हालांकि, अभी तक यह रिकॉर्ड महान प्लेयर सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 में डेब्यू किया था.

जानिए वैभव को लेकर क्या बोले वॉन

वॉन ने कहा कि सूर्यवंशी को जल्द से जल्द भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ियों से परिचित करवाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैं बहुत आगे की सोच रहा हूं और मुझे यह भी पता है कि मैं बहुत जल्द ही निष्कर्ष निकाल रहा हूं. अभी आईपीएल की एक पारी देखकर पूरा मूल्यांकन नहीं करना चाहिए और इस टूर्नामेंट में उनकी अभी और भी पारियों को देखना चाहिए. वॉन ने आगे कहा कि कुछ महीनों के बाद भारतीय टीम का व्हाइट गेंद का एक बड़ा टूर्नामेंट में आना वाला है और अगर मैं बीसीसीआई सेलेक्टर्स होता तो उन्हें जरूर शामिल करता.

उन्होंने आगे कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वह सीधे प्लेइंग इलेवन में आ जाएं. लेकिन यह जरूर है कि उन्हें स्क्वाड में शामिल करके वरिष्ठ खिलाड़ियों से जरूर संपर्क करवाना चाहिए. साथ ही इस दौरान अगर एक-दो मैचों में उसे खेलना का मौका मिल जाएं तो उसके क्रिकेट करियर के लिए बहुत अच्छा होगा.

अश्विन ने दिया अलग हटके जवाब

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले में थोड़ा अलग हटकर बोलने की कोशिश की है. उन्होंने कहा कि सूर्यवंशी को अभी अब तरीके से विकसित होने देना चाहिए और उस पर जल्दबाजी में दबाव नहीं डालना चाहिए. अश्विन ने आगे कहा कि ऐसा लक्ष्य कतई मत दीजिए. वह अभी कोई बड़ा खिलाड़ी नहीं है, बल्कि वह एक बच्चा है. अगर महेंद्र सिंह धोनी 45 साल तक खेल सकते हैं और सूर्यवंशी 40 भी खेल जाता है तो उसके पास अभी करीब 2.5 दशक का क्रिकेट बचा है.

यह भी पढ़ें- कौन है CSK की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार! आउट होने के बाद भी किया DRS बर्बाद; जानें पूरी कहानी

Related Articles