Home Top News BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

by Live India
BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

11

Tamil Nadu Election : तमिलनाडु में चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान करने के साथ ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बीच BJP ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है.

3 अप्रैल 2026

तमिलनाडु चुनाव: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और उससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है. सभी पार्टियों के नेताओं ने जमीन पर उतरकर प्रचार करना भी शुरू कर दिया है. साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करना शुरू कर दिया है और इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.

किसको मिला कहां से टिकट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने 27 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस लिस्ट के अनुसार कई दिग्गजों नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा है. बीजेपी ने तमिलिसाई सौंदरराजन मायलापुर को टिकट दिया है. वहीं, वानथी श्रीनिवासन कोयंबटूर (उत्तर) से और डॉ. एल. मुरुगन को अवनाशी (SC) से टिकट दिया है.

23 को होगा राज्य में मतदान

इसके अलावा पार्टी ने बीजेपी ने मोदक्कुरिची से कीर्तिश शिवकुमार, विलांवकोड से एस विजयधरानी और थल्ली सीट से नागेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को मतदान डाला जाएगा. राज्य की कुल 234 सीटों पर के लिए एक चरण में वोटिंग होगी. वहीं, चुनाव के परिणाम 4 मई को जारी किए जाएंगे. तमिलानडु विधानसभा में मुख्य रूप से एआईएडीएमके, BJP और अन्य संगठन और कांग्रेस, डीएमके व अन्य सगंठन के बीच टक्कर है.

ऐसा है राज्य में NDA की सीटों का बंटवारा

  • एआईएडीएमके- 167
  • बीजेपी- 27
  • पीएमके- 18
  • एएमएमके- 11
  • टीएमसी(एम) – 5
  • आईजेके-2
  • टीएमएमके – 1
  • पुरैची भारतम –
  • एनजेपी-1
  • एसटीएमके – 1

यह भी पढ़ें- बुरे फंसे प्रयागराज के मशहूर न्यूरो सर्जन, मेडिकल चेकअप के बहाने बदसलूकी का आरोप, FIR दर्ज

Related Articles