5
Major Split in AAP : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है और राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही तीनों नेताओं ने बीजेपी में शामिल होने का भी ऐलान कर दिया है.
24 अप्रैल 2026
Major Split in AAP : दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार को इतना बड़ा उलटफेर हुआ कि लोगों की आंखें खुल गईं. आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत तीन राज्यसभा सदस्यों ने इस्तीफा देने का ऐलान किया है. राघव के अलावा संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इस दौरान तीन नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और राघव चड्ढा ने भारी मन से कहा कि AAP उन आदर्शों और बुनियादी मूल्यों से पूरी तरह भटक गई, जिनके लिए इसको बनाया गया था. उन्होंने अपनी स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं अब आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं.
जवानी के 15 साल दिए : राघव चड्ढा
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी, जिसे मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए. वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिक आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है. यह पार्टी अब न तो देश के लिए काम कर रही है और न ही राष्ट्रीय हित में, अब यह केवल निजी स्वार्थ के लिए काम कर रही है. आप में से कई लोग पिछले कुछ सालों से मुझसे यह बात कह रहे हैं और मैंने भी व्यक्तिगत रूप से यह महसूस किया है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं. मैं फिर दोहराता हूं, मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं. उन्होंने आगे कहा कि आज मैं यह घोषणा करता हूं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के बीच जा रहा हूं.
अभी खबर अपडेट की जा रही है…
