Home Latest News & Updates वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के कायल हुए पैट कमिंस

वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के कायल हुए पैट कमिंस

by Live India
Pat Cummins Impressed Vaibhav Suryavanshi Batting

IPL 2026 : आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनकी शतकीय पारी ने पूरी महफिल लूट ली. हालांकि, राजस्थान को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.

आईपीएल 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का यह सीजन का सफर आधा समाप्त हो गया है. इसके बाद भी फैंस काफी मजे ले रहे हैं और अपने फेवरेट बल्लेबाज-गेंदबाज को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर पहुंच रहे हैं. इसी बीच शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में हैदराबाद ने पांच विकेट से जीत हासिल की. हालांकि, इस मैच में हार के बाद भी वैभव सूर्यवंशी ने महफिल लूट ली. उन्होंने 36 गेंदों में शानदार शतकीय पारी खेली. वैभव की इस तूफानी पारी को देखकर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज पैट कमिंस हैरान हो गए और साथ ही फैंस भी बन गए.

गेंद पर मारता है बहुत तेज शॉट : कमिंस

मैच खत्म होने के बाद पैट कमिंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह मेरे नए पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं. कमिंस ने कहा कि वह मेरे पसंदीदा प्लेयर हैं. मैदान पर खेलते समय वह गेंद को बहुत जोर से मारता है और उसे देखना एक अलग अनुभव प्राप्त होता है. हैदराबाद के कप्तान ने कहा कि जब वह मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरता है तो गेंदबाजों को बहुत ध्यान से अपनी गेंदबाजी करनी पड़ती है. वह बहुत कम उम्र में शानदार क्रिकेट खेल रहा है और उसने अपने करियर की शुरुआत बहुत शानदार तरीके से की है.

पहले ओवर में लगाए चार चौके

आपको बताते चलें कि पैट कमिंस इस सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे थे. इस दौरान उनका सामना पहली बार वैभव सूर्यवंशी से हुआ और उनकी विस्फोटक पारी के बाद तो वह उनके फैंस हो गए हैं. वैभव ने हैदराबाद की गेंदबाजी पर टूट पड़े और हर एक गेंदबाज को जमकर धोने का काम किया. कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ओपनिंग करने के लिए मैदान पर उतरें सूर्यवंशी ने पहले ही ओवर में चार चौके जड़ दिए. इसके बाद उन्होंने दूसरा ओवर डालने के लिए आए कमिंस की पहली गेंद पर भी छक्का जड़ दिया.

पारी में 12 छक्के और 4 चौके जड़े

वैभव ने अपनी तूफानी शतकीय पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाने का काम किया. उनकी यह खतरनाक पारी को विराम 14वें ओवर में जाकर लगा. राजस्थान का स्कोर जब 3 विकेट के नुकसान पर 170 रन पर था उस वक्त वैभव ने 37 गेंदों में 103 रन ठोक दिए थे. हालांकि, वैभव की शतकीय पारी के बदौलत राजस्थान ने 228 रन बना दिए थे, लेकिन हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन अर्धशतकीय पारी के बदौलत स्कोर को चेज कर दिया और टीम ने 5 विकेट से मैच जीत लिया. जीत के बाद कमिंस ने कहा कि यह बहुत अच्छी जीत है और टीम की वापसी के लिए भी.

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles