Home Latest News & Updates Tamil Nadu में DMK गठबंधन को फिर मिली सीटों में बढ़त!

Tamil Nadu में DMK गठबंधन को फिर मिली सीटों में बढ़त!

by Live India
DMK Alliance Gains Lead Seats Again Tamil Nadu

10

Tamil Nadu : तमिलनाडु चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. इस पोल के मुताबिक, डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन की सरकार बन रही है और TVK की जबरदस्त एंट्री की बात कही जा रही है.

29 अप्रैल 2026

तमिलनाडु: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं. राज्य की 234 विधानसभा सीटों में से DMK को 122 से 132 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. वहीं, AIADMK को करीब 87 से 110 सीटें मिलने की बात कही है और पहली बार चुनाव लड़ रहे विजय थालापति की पार्टी TVK को 10 से 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके अलावा एग्जिट पोल के अनुसार, 0 से 6 सीटें मिलने जा रही है.

TVK की होगी धमाकेदार एंट्री

देश की ज्यादातर एग्जिट पोल की एजेंसियों ने TVK की धमाकेदार एंट्री की बात कही है और उसको 10 से 12 सीटें भी मिल रही हैं. ऐसे में अगर किसी राज्य के दो बड़े गठबंधन DMK और AIADMK को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता है तो टीवीके सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है. हालांकि, अभी तक सभी एजेंसियों की तरफ से DMK की बहुमत से सरकार बनाने की बात कही है. अब किसी पार्टी की सरकार बनेगी इसके लिए नतीजों का इंतजार करना पड़ेगा.

एजेंसियों ने ऐसे दिए परिणाम

एक्सिस माई इंडिया

  • डीएमके+- 92-110
  • एआईएडीएमके+- 22-32
  • टीवीके- 98-120
  • अन्य- 0

पी-मार्क

  • डीएमके+- 125-145
  • एआईएडीएमके+- 65-85
  • टीवीके- 16-26
  • अन्य- 1-6

मैट्रिक्स

  • डीएमके+- 122-132
  • एआईएडीएमके+- 87-110
  • टीवीके- 10-12
  • अन्य- 0-6

पीपल्स पल्स

  • डीएमके+- 125-145
  • एआईएडीएमके+- 65-80
  • टीवीके- 18-24
  • अन्य- 2-6

चाणक्य स्ट्रेटजिस

  • डीएमके+- 145-160
  • एआईएडीएमके+- 50-65
  • टीवीके-0
  • अन्य- 18-26

एग्जिम पोल में DMK का दबदबा

एग्जिट पोल में डीएमके पर एक बार फिर जनता ने भरोसा जताया है और उसके गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. मौजूदा डीएमके की सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है. साथ ही TVK दहाई का आंकड़ा पार करने जा रही है. टीवीके की इस एंट्री से पता चलता है कि राज्य की राजनीति में एक और पार्टी ने दस्तक दे दी है और आने वाले समय में उसका प्रभाव भी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है. इस एग्जिट पोल से सबसे ज्यादा राहत डीएमके को मिली है और उसकी पार्टी की सरकार फिर से वापसी करने जा रही है. हालांकि, ये सिर्फ अनुमान लगाया गया है और अंतिम परिणाम की तस्वीर चुनाव आयोग के आंकड़े जारी होने के बाद पता चलेंगे.

यह भी पढ़ें- कनेक्टिविटी से समृद्धि तक, गंगा एक्सप्रेसवे बना UP के चौतरफा विकास का आधार, PM ने किया लोकार्पण

Related Articles