5
West Bengal : सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. इस दौरान दिलीप घोष समेत पांच नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वहीं, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह भी मौजूद रहे.
पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद रविवार को सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में हजारों लोगों के बीच शुभेंदु समेत पांच नेताओं ने भी शपथ ली. इसके साथ ही बीजेपी की पहली बार राज्य में सरकार बन गई. भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और BJP अध्यक्ष नितिन नवीन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
BJP के 5 नेताओं ने ली शपथ
मुख्यमंत्री सुवेंद्र अधिकारी के साथ बीजेपी ने 5 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें मुख्य रूप से दिलीप घोष, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडु, अग्निमित्रा पॉल और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं. बीजेपी ने मंत्री पद की शपथ के दौरान सामाजिक समीकरणों का पूरा ध्यान रखा. सुवेंदु के कैबिनेट में विभिन्न समुदाय और जातियों के लोगों को जगह दी गई. बता दें कि बीजेपी ने आजादी के बाद पहली बार राज्य में सरकार बनाई है और पार्टी ने 207 सीटों जीतकर आई है. वहीं, 15 सालों से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस को सीटों पर संतोष करना पड़ा था.
लाइव: शपथ ग्रहण समारोह | ब्रिगेड परेड ग्राउंड, कोलकाता। https://t.co/7yIHkuNMFH
– भाजपा पश्चिम बंगाल (@भाजपा4बंगाल) 9 मई 2026
शपथ लेने वाले मंत्री इस सीट से हैं MLA
- निसिथ प्रमाणिक- माथाभांगा सीट
- खुदीराम टुडू- रानीबांध सीट
- अशोक कीर्तनिया- बनगांव उत्तर
- अग्निमात्रा पॉल- आसनसोल साउथ
- दिलीप घोष- खड़गपुर सदर
भवानीपुर और नंदीग्राम में मिली जीत
सुवेंदु अधिकारी ने इस चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भवानीपुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,105 वोटों से हरा दिया. इसके अलावा नंदीग्राम से भी उन्होंने 1,27,301 वोट हासिल करके प्रचंड जीत दर्ज की है. वहीं, मतगणना के दौरान भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था और उसके बाद बीजेपी ने अंत में बाजी मार ली.
लगातार दूसरी बार सुवेंदु ने ममता को हराया
बीते दिनों पश्चिम बंगाल की 293 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हुए थे. इसके नतीजे 4 मई 2026 को आए. बंगाल के इस चुनावी नतीजे ने प्रदेश में एक बड़ा सत्ता परिवर्तन का फैसला किया. पश्चिम बंगाल में करीब 15 वर्षों से सत्ता में रही TMC और सीएम ममता बनर्जी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. वहीं, BJP बहुमत (148) से भी अधिक सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने के लिए कामयाब हुई.
समाचार स्रोत: पीटीआई
