Home News Tamil Nadu government formation: आज मुख्यमंत्री बनेंगे विजय

Tamil Nadu government formation: आज मुख्यमंत्री बनेंगे विजय

by Live India
Tamil Nadu government formation: आज मुख्यमंत्री बनेंगे विजय

Tamil Nadu Government Formation: विजय को कांग्रेस से 5 विधायक, सीपीआई के 2 विधायक, सीपीआई-एम के 2 विधायक, वीसीके के 2 और आईयूएमएल के कुल 2 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है.

तमिलनाडु सरकार का गठन: तमिलनाडु में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण हो जाएगा. एक्टर से नेता बने टीवीएके प्रमुख चंद्रशेखरन जोसेफ विजय (Chandrasekaran Joseph Vijay) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे से शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ होगा. इस समारोह का आयोजन चेन्नई के नेहरू स्टेडियम किया जा रहा है.

बता दें कि बीते 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 108 सीटें जीतकर विजय की पार्टी टीवीके (Tamilaga Vettri Kazhagam) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन इसके पास बहुमत (118 सीटें) का आंकड़ा नहीं था. अब कांग्रेस के बाद राज्य की VCK और IUML पार्टी के समर्थन के बाद विजय के पास बहुमत हो गया है. वे अब राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के सामने बहुमत साबित कर अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं.

शनिवार को राज्यपाल से मिले विजय

मिली जानकारी के अनुसार, नेता विजय शनिवार 9 मई को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिले. इस दौरान उन्होंने टीवीके नेता के नाते अपने चुनाव की जानकारी देते हुए उन्हें एक पत्र सौंपा. उसके बाद राज्यपाल ने विजय को सीएम नियुक्त किया और उन्हें अपनी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया. हालांकि, राज्यपाल अर्लेकर ने विजय से 13 मई 2026 तक तमिलनाडु के विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए भी कहा है.

विजय को इन पार्टियों का समर्थन

मालूम हो कि विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा में कुल 108 सीटों पर जीत दर्ज की थी, इनमें विजय ने खुद दो सीटों पर जीत हासिल किया था. इसलिए इनकी अभी कुल जीती हुईं सीटों की संख्या 107 ही है. प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों का बहुमत का आंकड़ा चाहिए था. इस बीच उन्हें कांग्रेस के साथ सीपीआई, सीपीआई-एम, वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन मिल गया. टीवीके की कुल 107 सीटों को इनका पार्टियों का समर्थन मिलने पर इनका आंकड़ा बहुमत का हो गया.

विजय को कांग्रेस से 5 विधायक, सीपीआई के 2 विधायक, सीपीआई-एम के 2 विधायक, वीसीके के 2 और आईयूएमएल के कुल 2 विधायकों का समर्थन प्राप्त हो गया है. अब विजय तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं और आज रविवार को वे राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

यह भी पढ़ें: 2014 से 2026: हरियाणा से शुरू हुआ BJP का विजय रथ अब पहुंचा बंगाल, ऐसे बदला भारत का राजनीतिक नक्शा

Related Articles