4
Thane Drum Murder: ठाणे से मेरठ के सौरभ राजपूत हत्या जैसा ही मामला सामने आया है. यहां एक नर्स ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और उसे हरे ड्रम में भरकर नाले फेंक दिया. पुलिस आरोपी नर्स और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है.
16 मई, 2026
मार्च 2025 के सनसनीखेज मेरठ ‘ब्लू ड्रम’ मर्डर केस की तरह ठाणे जिले के मुंब्रा से भी दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि पालघर जिले के वसई में रहने वाली नर्स मेहजबीन को 24 साल के सिविल इंजीनियर अरबाज खान की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. नर्स ने अपने रिश्तेदारों की मदद से अपने प्रेमी की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश को हरे रंग के स्टोरेज कंटेनर में भरकर नाले में फेंक दिया. ठाणे पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने केस सुलझा लिया है, जिससे एक नर्स और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है.
सड़ी-गली हालत में मिली लाश
मुंब्रा पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि अरबाज खान की हत्या एक नाकाम रंगदारी की कोशिश का नतीजा थी. अधिकारी ने कहा, “जांच तब शुरू हुई जब खान, जो यहां डोंबिवली में एक प्राइवेट फर्म में काम करता था. 3 अप्रैल को मुंबई के दादर में काम से जुड़ा पेमेंट लेने जाते समय लापता हो गया और उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उसके कॉल रिकॉर्ड के एनालिसिस से नर्स मेहजबीन शेख का पता चला, जिसके साथ वह रिलेशनशिप में था.” उसके मोबाइल फोन के टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार, खान की आखिरी लोकेशन वसई में मिली और पता चला कि मेहजबीन भी उस समय उसी इलाके में थी. अधिकारी ने कहा कि खान की बॉडी 5 अप्रैल को पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे के किनारे विरार फाटा पर सड़ी-गली हालत में मिली थी.
उधारी ने देने पर की हत्या
अधिकारी ने कहा, “मेहजबीन ने खान को कुछ पैसे उधार दिए थे और वह उन्हें वापस मांग रही थी. उससे पैसे ऐंठने के इरादे से, मेहजबीन और उसके रिश्तेदारों ने खान को वसई में एक सुनसान जगह पर बुलाया. उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और PVC पाइप से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई.” अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने खान की बॉडी को एक ड्रम में भर दिया, जिसे वहां एक नाले में फेंक दिया गया. मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर अनिल शिंदे ने बताया कि मेहजबीन और उसके भाई तारिक शेख को 7 मई को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका पति हसन और एक साथी, जिसकी पहचान मुजज्जम तालिब खान के तौर पर हुई है, फरार हैं.
मेरठ मर्डर केस
यह मामला मेरठ के सनसनीखेज मर्डर जैसा है, जिसमें मर्चेंट नेवी के कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान राजपूत और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने की थी. मुस्कान और उसके प्रेमी ने सौरभ के शरीर के टुकड़े करके और उसके अंगों को एक नीले ड्रम में भर दिया था. इसके बाद उन्होंने कंक्रीट से ड्रम को सील कर दिया गया था. इस मामले ने पूरे देश को चौंका दिया था.
यह भी पढ़ें- बीड़ी-माचिस बना विवाद की जड़! दुल्हन के भाई का कर दिया मर्डर; पुलिस ने 3 आरोपियों को धरा
समाचार स्रोत: पीटीआई
