Home News Stock Market Today: सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 23400 के नीचे; 2.81 लाख करोड़ डूबे

Stock Market Today: सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 23400 के नीचे; 2.81 लाख करोड़ डूबे

by Live India
Stock Market Today: सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 23400 के नीचे; 2.81 लाख करोड़ डूबे

Stock Market Today: आज इंफोसिस शेयर में 0.78 फीसदी का उछाल है. इसके अलावा टाटा टेक के शेयर में 0.09 फीसदी, टीसीएस में 0.54 फीसदी, HCLTech में 0.06 फीसदी की तेजी दिखी है.

शेयर बाज़ार आज: शेयर मार्केट में आज एक बार फिर से गिरावट देखी गई है. मंगलवार को हरे निशान में कारोबार की शुरुआत करके बाजार बंद के दौरान लाल निशान में दिखा था. आज बुधवार को मार्केट की ओपनिंग गिरावट के साथ ही हुई. 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में जहां 400 से अधिक अंकों की सुस्ती दिखी, वहीं 50 शेयरों वाले निफ्टी में भी गिरावट आई और यह 23400 के नीचे आकर कारोबार करते हुए दिखा.

हालांकि, आईटी सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखी है. इंफोसिस, टीसीएस, टाटा टेक, एचसीएल टेक समेत अन्य आईटी कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे हैं. वहीं, बाजार की गिरावट की वजह से निवेशकों के करीब 2.81 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

सेंसेक्स का अपडेट

पश्चिम एशिया में जारी तनाव से भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी है. कच्चे तेल के बढ़ते दाम, बाजार से विदेशी निवेशकों की बिकवाली और डॉलर की मजबूत मांग ने भारतीय करेंसी रुपये के साथ शेयर बाजार को भी कमजोर कर दिया है. आज की शुरुआत कारोबार में सेंसेक्स 500 से अधिक अंकों तक गिरा.

सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर सेंसेक्स 312 अंकों से अधिक गिरकर लाल निशान में 74,888.14 के लेवल पर कारोबार करते हुए दिखा. इसकी आज की ओपनिंग 74,806 पर हुई. कुल 30 शेयरों वाले इस इंडेक्स में मात्र 6 शेयर ही हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे, बाकी के 24 शेयर लाल निशान में थे.

निफ्टी50 का अपडेट

अब बात 50 शेयरों वाले निफ्टी की करते हैं. यह लाल निशान में 23,457 के आसपास खुला. मार्केट खुलने के कुछ ही देर में यह 23,400 से नीचे आकर 23,397.30 पर कारोबार करने लगा. इसमें अभी 0.42 फीसदी (9 बजकर 49 मिनट पर)की गिरावट दर्ज की गई है. इसके कुल 50 शेयरों में से 13 में तेजी और 37 में गिरावट दर्ज की गई.

आईटी सेक्टर के शेयरों में उछाल

स्टॉक एक्सचेंज BSE की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बाजार में आईटी सेक्टर में तेजी दिखी है. यह तेजी बीते कारोबारी सत्र मंगलवार को भी थी. आज इंफोसिस शेयर में 0.78 फीसदी का उछाल है. इसके अलावा टाटा टेक के शेयर में 0.09 फीसदी, टीसीएस में 0.54 फीसदी, HCLTech में 0.06 फीसदी की तेजी दिखी है.

बाजार में 2.81 लाख करोड़ स्वाहा

आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला. इसके खुलने के बाद स्टॉक एक्सचेंज BSE पर लिस्टेड कई कंपनियों के मार्केट कैप में भारी गिरावट दर्ज की गई. आंकड़ों के अनुसार, मार्केट खुलने के साथ ही बाजार में निवेशकों के करीब 2.81 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

बता दें कि 19 मई को स्टॉक एक्सचेंज बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयरों का कुल मार्केट कैप 4,59,05,366.56 करोड़ रुपये का था, जो आज 20 मई को मार्केट खुलते ही गिरकर 4,56,24,288.58 करोड़ रुपये पर आ गया. इससे मार्केट में निवेशकों को 2 लाख 81 हजार 77 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें: Rupee falls: इस साल 7% से अधिक गिरा रुपया, डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर हुआ बंद

The post Stock Market Today: सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 23400 के नीचे; 2.81 लाख करोड़ डूबे first appeared on Live Times.

Related Articles