Home News India-US Trade Deal को लेकर कल से बैठकें शुरू

India-US Trade Deal को लेकर कल से बैठकें शुरू

by Live India
India-US Trade Deal को लेकर कल से बैठकें शुरू

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: भारत और अमेरिका के बीच चल रही व्यापार डील को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. व्यापार समझौते को लेकर जल्द ही फाइनल मुहर लग सकती है. अमेरिका का उच्च प्रतिनिधिमंडल चार दिन के दौरे पर सोमवार को भारत पहुंच गया है. इस प्रतिनिधिमंडल का मकसद है कि भारत और अमेरिका के बीच रुकी डील को अंतिम रूप देना. अब द्विपक्षीय समझौते को लेकर चार जून तक चर्चा चलेगी और जब दोनों देश किसी खास समझौते पर पहुंच जाएंगे तो डील पर मुहर लगा दी जाएगी. बता दें कि अमेरिका प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रेंडन लिंच करेंगे, जबकि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन करते हुए दिखाई देंगे.

3 फरवरी को ही कर दी थी घोषणा

दोनों देशों के बीच में बातचीत को लेकर उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि जहां तक अमेरिका की बात है तो कुछ सदस्य पहले ही पहुंच चुके हैं. बाकी बचे आज रात तक पहुंच जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि हमारी बैठकें 2, 3 और 4 को होंगी. वहीं, दोनों देशों के नेताओं ने इस डील को लेकर 3 फरवरी को ही घोषणा कर दी थी. बस इस पर फाइनल मुहर लगना बाकी था. अब भारत और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल बातचीत करने के बाद डील पर फाइनल मुहर लगा देंगे.

हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायल ने दिया हमले करने का आदेश, बेरूत को घेरेगी IDF; बताई ये वजह

पहला चरण आसानी से हो जाएगा पूरा

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि मुझे भरोसा है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण आसानी से पूरा हो जाएगा और इसके बाद व्यापक समझौते पर बातचीत होगी. वहीं, दोनों देशों के बीच बातचीत पर उन्होंने कहा कि सभी मुख्य बिंदु लगभग तय हो चुके हैं. वहीं, भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में कहा था कि डील की 99 प्रतिशत शर्त पूरी हो चुकी है. उन्होंने यह भी कहा था कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हम भारत के साथ व्यापार समझौते की पहली किश्त को पूरा कर लेंगे.

अमेरिकी राजदूत ने यह भी कहा था कि हम इस पर साइन करेंगे और इसके बाद किसी बड़े व्यापार समझौते पर पहुंचेंगे. गोयल ने कहा कि इस दौरान हमने अमेरिका की टैरिफ नीति में बदलावों पर भी ध्यान दिया है.

99 प्रतिशत बात हो चुकी है पूरी

पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते के पहले चरण की बातचीत लगभग 99 फीसदी पूरी हो चुकी है. अब बस छोटी-मोटी समस्याओं पर ध्यान देना है. उन्होंने आगे कहा कि भारत जल्द ही अमेरिका के साथ BTA पर हस्ताक्षर कर लेगा. गोयल के अनुसार, इस समझौते की औपचारिक घोषणा करने से पहले छोटे-मोटे मुद्दों को सुलझाने के लिए 2 जून से चार जून तक चर्चा चलेगी.

2027 की जंग से पहले वोटबैंक की सियासत तेज, कंसा पासी किला बना बड़ा मुद्दा; जानें BSP की तैयारी

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles