Home News हैदराबाद में तीन मंजिला इमारत में लगी आग

हैदराबाद में तीन मंजिला इमारत में लगी आग

by Live India
हैदराबाद में तीन मंजिला इमारत में लगी आग

हैदराबाद आग: दिल्ली और मुजफ्फरपुर के बाद अब हैदराबाद में भी आग का कहर बरपा है. हैदराबाद के अमीरपेट में मैत्रीवनम के पास मेट्रो पिलर A1043 के पास आग भड़क उठी. आग ने एक तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया है. मौके पर अफरा तफरी मची हुई है. स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी. जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. आग इतनी ज्यादा है कि चारों तरफ धुंआ-धुंआ फैल गया है.

आग लगने के कारण अमीरपेट से एसआर नगर की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ियां फंस गई हैं और जाम लग गया है. ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवरों को सलाह दी है कि वे जितना हो सके इस रास्ते पर यात्रा करने से बचें. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. अभी भी राहत-बचाव कार्य चल रहा है.

अपडेट जारी——————-

हर जगह आग ले रही जान! श्रीलंका में वृद्ध देखभाल गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 7 घायल

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles