5
इज़राइल ईरान युद्ध: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने के लिए बीते दिनों अमेरिका ने इजरायल को कहा था कि वे लेबनान में हिजबुल्लाह पर हमला नहीं करेगा. लेकिन इस बीच इजरायल ने कहा कि ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने दिन में पहले उत्तरी इजरायल पर गोलीबारी की थी, उसके बाद इजरायल ने फिर से लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया.
इजरायल के इस हमले के बाद ईरान ने बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात ईरान ने इजरायल पर बड़ा मिसाइल हमला किया है. इन दोनों देशों के बीच अप्रैल 2026 में हुए सीजफायर के बाद यह ईरान के द्वारा इजरायल पर पहला हमला है. इस हमले से अब ईरान और इजरायल के बीच महासंग्राम यानी कि एक बार फिर से युद्ध शुरू होने की आशंका अधिक बढ़ गई है. आइए जानते हैं पूरी खबर.
ईरान का हवाई क्षेत्र बंद और भीषण लड़ाई की संभावना
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने इजरायल पर मिसाइलें दागीं हैं. यह अप्रैल की शुरुआत में लागू हुए नाजुक युद्धविराम के बाद इस तरह की पहली घटना है. हमले से भीषण लड़ाई की वापसी की संभावना बढ़ गई है और युद्ध को समाप्त करने के मध्यस्थता प्रयासों में मुश्किल आ गई है.
ईरान के सरकारी टीवी चैनल ने हमलों की पुष्टि की और संभावित जवाबी कार्रवाई के लिए ईरान ने अपना पश्चिमी हवाई क्षेत्र बंद कर दिया. बता दें कि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी, क्योंकि रविवार को इजरायल ने वाशिंगटन के कुछ दिन पहले के अनुरोध को नजरअंदाज करते हुए बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर बिना किसी चेतावनी के हमला किया था. इजरायल ने कहा कि ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ने दिन में पहले उत्तरी इजरायल पर गोलीबारी की थी.
ईरान ने एक गंभीर गलती की- इजरायल
ईरान के हमले के बाद इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे, जिससे लाखों लोग सेल्टर वाली जगहों की ओर भागने लगे. इजरायल की सेना ने मिसाइलों को रोकने का दावा किया और उत्तर में कई विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. एक घंटे से भी कम समय बाद, सेना ने कहा कि लोग मिसाइल हमलों से बचाव के लिए मजबूत किए गए क्षेत्रों को छोड़ सकते हैं.
वहीं, इजरायल के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा, “ईरान ने एक गंभीर गलती की है.” सेना के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने कहा कि आदेश मिलते ही दुश्मन पर पूरी दृढ़ता से हमला किया जाएगा. हालांकि, अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, नेतन्याहू फिलहाल हमले को टालेंगे.
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने क्या कहा?
ईरान के हमले के बाद इजरायल भी उसपर तेजी के साथ हमला कर सकता है और यह युद्ध आगे बढ़ सकता है. इस बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने एक बयान में कहा, “यदि आक्रामकता की ये घटनाएं दोहराई जाती हैं, तो प्रतिक्रिया तेज व बड़ी होगी और इसमें पूरे क्षेत्र में सभी अमेरिकी और जायोनी लक्ष्य शामिल होंगे.” इस बयान में लेबनान में हुए हमलों और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान के तट और जहाजों पर हुए हमलों का जिक्र किया गया.
US-ईरान बातचीत के बीच तेहरान पहुंचे पाक गृहमंत्री, शहबाज और मुनीर की तरफ से लाए खास लेटर
समाचार स्रोत: पीटीआई
