Home Top News ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर किया हमला

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर किया हमला

by Live India
ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर किया हमला

5

ईरान अमेरिकी युद्ध: ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव और तेजी से बढ़ गया है. दोनों देशों के बीच एक नई जंग शुरू हो गई है. बीते दिनों अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर गश्ती के दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास क्रैश हो गया था. अमेरिकी प्रेसिडेंट ने इसके पीछे ईरान का हाथ बताया था.

अमेरिका ने कहा था कि ईरानी ड्रोन की वजह से अमेरिकी सेना का अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ और इस हमले का जवाब देना ही होगा. उसके बाद अमेरिकी वायुसेना और नेवी ने ईरान पर स्ट्राइक कर दिया. अमेरिकी हमले से बौखलाए ईरान ने अब इसपर पलटवार किया है. उसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में बने अमेरिकी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया है.

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किया हमला

अमेरिकी हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद ईरान पर यूएस के हमले के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था, “ईरानी सेना किसी भी हमले या खतरे का जवाब दिए बिना नहीं रहेगी. अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो हमारे क्षेत्र को छोड़ दें.” अब ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया है. इसने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन पर हमला बोला है.

ईरान ने दावा किया कि उसने बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय और कुवैत में अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करने वाले एक सैन्य अड्डे को ड्रोन से निशाना बनाया है. ईरान ने कहा कि उसने सऊदी अरब के तट से दूर फारस की खाड़ी में स्थित एक द्वीप देश बहरीन में अमेरिकी नौसेना के 5वें बेड़े के मुख्यालय को निशाना बनाया.

ईरानी हमले के बीच बहरीन में मिसाइल अलर्ट के सायरन बजाए गए हैं. बहरीन के गृह मंत्रालय ने अपने नागरिकों से सेल्टर लेने का आग्रह किया है.

ईरान का जॉर्डन पर भी हमला

ईरान ने बुधवार को यह भी बताया कि उसने जॉर्डन में अमेरिकी सेनाओं की मेजबानी करने वाले एक हवाई अड्डे को निशाना बनाकर मिसाइल हमला किया है. हालांकि, इस हमले की न तो जॉर्डन और न ही अमेरिका ने तुरंत पुष्टि की. ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि उसने मुवफ्फक साल्टी हवाई अड्डे पर मिसाइलें दागीं. उस हवाई अड्डे पर अमेरिकी एफ-35 लड़ाकू जेट और अन्य विमान तैनात किए जा चुके हैं.

कैसे होगा सीजफायर?

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमेरिका द्वारा ईरान पर हवाई हमले शुरू करने के बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज के पास सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर ईरान को दोषी ठहराया था. अमेरिका के बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले की बात कही है. इससे ईरान युद्ध में स्थायी युद्धविराम (सीजफायर) के प्रयासों पर फिर से सवाल उठ रहे हैं.

US एयरफोर्स और नेवी ने ईरान पर किया बड़ा हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी चेतावनी; जानें पूरा मामला

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles