10
यूक्रेन पर हमला मास्को: दुनिया में एक युद्ध शांत हुआ तो दूसरा और ज्यादा भड़क गया है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेन ने मॉस्को पर बड़ा हमला कर दिया है. रूसी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन ने एक हफ्ते में दूसरी बार मॉस्को की एक तेल रिफाइनरी पर हमला किया है, जिससे भारी तबाही मची है. मॉस्को एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट को रोक दिया गया है. यह चार साल से चल रहे युद्ध में यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला है.
सैंकड़ों ड्रोन से किया हमला
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके एयर डिफेंस ने रात भर में कई इलाकों में 555 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से लगभग 200 को तब रोका गया जब वे रूसी राजधानी की ओर बढ़ रहे थे. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि कई ड्रोन ने शहर के दक्षिण-पूर्वी बाहरी इलाके में मॉस्को तेल रिफाइनरी पर हमला किया. रूसी ट्रांसपोर्ट मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हवाई सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मॉस्को के सभी चार एयरपोर्ट से फ्लाइट्स रोक दी गईं है.
“युद्ध खत्म करने का समय आ गया है”- जेलेंस्की
हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक्स पोस्ट पर हमले की एक वीडियो पोस्ट की. उन्होंने लिखा “कल रात, हमारे लॉन्ग-रेंज सैंक्शन एक बार फिर मॉस्को इलाके तक पहुंच गए. इस हफ्ते दूसरी बार मॉस्को ऑयल रिफाइनरी पर हमला हुआ. रोस्तोव इलाके और यूक्रेन के कुछ समय के लिए कब्जे वाले इलाकों में भी टारगेट पर हमला हुआ. यह हमारे शहरों और समुदायों पर रूस के हमलों का पूरी तरह से सही जवाब है और रूस की वॉर मशीन को चलाने वाली जगहों के खिलाफ हमारे योद्धाओं के काम का एक और जरूरी नतीजा है.”
पिछली रात, हमारे लंबी दूरी के प्रतिबंध एक बार फिर मॉस्को क्षेत्र तक पहुंच गए – इस सप्ताह दूसरी बार, मॉस्को तेल रिफाइनरी पर असर पड़ा। रोस्तोव क्षेत्र और यूक्रेन के अस्थायी रूप से कब्जे वाले क्षेत्रों में भी लक्ष्य बनाए गए। यह पूरी तरह से उचित प्रतिक्रिया है… pic.twitter.com/NhFl4FlT9L
– वलोडिमिर ज़ेलेंस्की / वलोडिमिर ज़ेलेंस्की (@ZelenskyyUa) 18 जून, 2026
उन्होंने आगे लिखा “मैं यूक्रेन की हमारी डिफेंस और सिक्योरिटी फोर्सेज को उनके मिलकर किए गए कामों के लिए धन्यवाद देता हूं. हाल के दिनों में, हमारे सभी पार्टनर्स ने हमारे मिड-रेंज स्ट्राइक्स और लॉन्ग-रेंज सैंक्शन्स की सटीकता और असर को देखा है. अब समय आ गया है कि युद्ध खत्म हो और रूस को डिप्लोमेसी में जरूरी कदम उठाने चाहिए.”
रूस ने किया था हमला
बता दें, यूक्रेन ने यह ड्रोन अटैक रूस के हमले का जवाब में किया गया है. 15 जून को रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव पर एक साथ हमला किया था. रूस ने 70 मिसाइल और 600 के करीब ड्रोन से स्ट्राइक की. इनमें से ज्यादातर को यूक्रेन ने हवा में ही मार गिराया. दूसरी ओर, डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता कराने की भी कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने दोनों देशों के राष्ट्रपति से फोन पर बात की थी.
समाचार स्रोत: पीटीआई
