Home Latest News & Updates घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म

घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म

by Live India
Woman raped intruder breaks home Begusarai

1

बिहार समाचार: बेगूसराय में 11 जून की रात एक महिला से हुए दुष्कर्म के बाद उसके अंदरुनी पार्ट में पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा भी डाल दिया गया. इस घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस थाने में हड़कंप मच गया. वहीं, सूचना मिलने के बाद DSP के साथ पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना चकिया थाना क्षेत्र की है.

महिला को नहीं दिया आवाज लगाने का मौका

वहीं, पीड़िता ने बताया कि 11 जून की रात करीब 11:30 बजे हम शौचालय गए थे. तभी पांच बदमाश मेरे दरवाजे पर बैठ गए और मेरे पति का रूम बाहर से बंद कर दिया. हम शौचालय से निकले तो कसकर पकड़ लिया और हम शोर नहीं मचा सके. इसके बाद बदमाशों ने साड़ी खोलकर मुंह बांध एवं ब्लाउज फाड़कर हाथ बांध दिया. इस दौरान हमने आवाज मारने की कोशिश की तो बदमाशों ने मारा और उठाकर अंधेरे में ले गए. जहां की पांचों ने बारी-बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया. हम छोड़ देने की गुहार लगाते रहे तो उन लोगों ने शरीर पर ब्लेड मार दिया, मारपीट भी करने लगे. उन लोगों ने छाती और जांघ में ब्लेड मार दिया.

पति को भी कर दिया था कमरे में बंद

महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद बदमाशों ने पीड़िता को घर में ही फेंक दिया. इसके बाद जब आवाज सुनकर पति ने कमरे के बाहर निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने बाहर से गेट बंद कर दिया. पीड़िता ने बताया कि हमारी छोटी देवरानी को फोन किया तो उसने आकर पति को निकाला और थाना को फोन किया तो हॉस्पिटल जाने के लिए कहा गया. हम बरौनी हॉस्पिटल गए फिर बरौनी से सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया. मेरा इलाज किया गया, लेकिन अंदरुनी पार्ट में लगातार दर्द हो रहा था. उस दौरान मेडिकल हुआ, जांच में डॉक्टरों ने कहा कि बुरी तरीके से दुष्कर्म किया गया है, जिसके कारण दर्द कर रहा है. फिर घर चले गए, कल बहुत दर्द था तो फिर हम सदर अस्पताल आए. जहां जांच के दौरान मेरे गुप्तांग से गोली एवं आज पत्थर एवं लकड़ी का टुकड़ा निकाला गया है. अभी भी लगातार दर्द कर रहा है.

NEET Re Exam: पेपर लीक के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान ने राज्यों संग बनाई रणनीति

पहले भी हुआ इस तरह का प्रयास

बता दें कि इससे पहले भी तीन बदमाशों ने घर में घुसकर सभी कपड़ा खोलकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. जब घर में रखे पैसे और जेवर के संबंध में पूछने लगे तो महिला ने सब कुछ बता दिया. वह सभी गहने और पैसा लेकर भाग गए. इसके बाद जब पुलिस से इसके बारे में शिकायत की तो उन्होंने कोई भी कार्रवाई नहीं की.

हर एंगल से चल रही है जांच

सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है. महिला का बयान सत्य प्रतीत हो रहा है. 12 जून की शाम डिस्चार्ज होकर घर चली गई थी. फिर घर से वापस लौट कर आई तो इंटरनल पार्ट्स में पेश हो रहा था. इंटरनल पार्ट्स से बुलेट आदि का टुकड़ा निकाला गया है. सभी बिंदुओं पर जांच कर घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा. कोर्ट में दिए गए बयान में भी दुष्कर्म किए जाने की बात कही गई है. पुलिस की लापरवाही सामने आएगा तो संबंधित पुलिसकर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी.

Nagpur: धर्मपरिवर्तन मामले में आरोपी ने किया सरेंडर, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ था विवाद

Related Articles