Home Latest News & Updates विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुटा BCCI

विश्व कप 2027 की तैयारियों में जुटा BCCI

by Live India
BCCI Saikia Roadmap 2027 World Cup process

7

विश्व कप 2027: विश्व कप 2027 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चर्चा करना शुरू कर दिया है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि आगामी विश्व कप के लिए खिलाड़ियों के सेलेक्शन और उनके भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. साथ ही विश्व कप पर जब भी कोई बात होती है तो विराट कोहली और रोहित शर्मा का जिक्र जरूर होता है. सैकिया का साफ कहना है कि बोर्ड रूम में होने वाली रणनीतिक चर्चा को अभी अंदर ही रखना बेहतर होगा.

क्या रोहित-कोहली को मिलेगी जगह?

फिलहाल, आगामी विश्व कप में दो पूर्व कप्तानों का खेलना संभव है. लेकिन सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर ने इस बारे में कोई साफ संदेश नहीं दिया है. इसके अलावा जब सैकिया से पूछा गया कि क्या इस मामले में BCCI अंदरखाने बातचीत कर रही है. इस पर उन्होंने कहा कि सभी स्टेकहोल्डर्स की राय करीब-करीब एक जैसी है और यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हमारी टीम एकजुट है और हमारे पास कई एक्सपर्ट्स भी हैं.

चश्मा पहनकर मैदान पर उतरे ग्लेन फिलिप्स, जोफ्रा आर्चर की बाउंसर पर हुए बेहाल; फिर भी क्रिज पर टिके

बोर्ड रूम की बात नहीं होगी पब्लिक

BCCI सचिव ने कहा कि क्रिकेट को लेकर जो भी फैसले लिए जाते हैं उनमें क्रिकेट कमेटी, सेलेक्टर, सपोर्ट स्टाफ, हेड कोच और संबंधित स्टाफ समेत स्टेकहोल्डर्स शामिल होते हैं. साथ ही आगामी टूर्नामेंट के लिए लगातार बातचीत चलती रहती है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि हमें किसी खास सेशन की जरूरत नहीं होती है. इसके अलावा सैकिया ने कहा कि बोर्ड रूम में हुई मीटिंग की कोई जानकारी साझा नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि हमको किसी बात को पब्लिक डोमेन में रखना चाहिए, क्योंकि यह सब स्ट्रेटजिक बातचीत है.

क्या बांग्लादेश से होगी सीरीज?

दूसरी तरफ अब बीसीसीआई बांग्लादेश सरकार के आदेश का भी पालन करेगा. मामला यह है कि पिछले साल बीसीसीआई ने पड़ोसी देश में अशांति के कारण बांग्लादेश का दौरा रद्द कर दिया था. अब भारत के इस पड़ोसी देश में एक चुनी हुई सरकार है. इसके अलावा सरकार ने पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष बनाया है और वह भारतीय टीम के साथ क्रिकेट खेलने के इच्छुक हैं. इसी बीच जब सैकिया से पूछा गया कि क्या बीसीसीआई अपना रुख बदलेगा? इस पर सैकिया ने जवाब दिया कि बीसीसीआई क्रिकेट को नियंत्रित करने वाला बोर्ड है और दूसरे देश में क्या हो रहा है इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है. उन्होंने बताया कि बीसीसआई द्विपक्षीय और बहु-राष्ट्रीय खेल के आयोजनों के लिए भारत सरकार की नीति का पालन करता है.

कौन हैं पाकिस्तान के क्रिकेटर जावेद मियांदाद? जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से चौंकाया; जानें अब क्या कर रहे?

Related Articles