12
झारखंड समाचार: झारखंड में क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस ने अपनी राज्यसभा सीट को गंवा दिया. इस सीट को गंवाने के बाद दावा किया जा रहा है कि JMM और कांग्रेस के बीच में दरार बढ़ गई है. दूसरी तरफ बीजेपी ने INDIA ब्लॉक पर निशाना साधा और कहा कि गठबंधन सिर्फ लूट और भ्रष्टाचार का एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम चल रहा है. वहीं, कांग्रेस ने गठबंधन के सहयोगी RJD और CPI(ML) पर अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट न करने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने यह भी कहा कि अब विधानसभा में पार्टी अपनी ताकत को बढ़ाएगी ताकि राज्यसभा में चुनाव जीतने के लिए उसे दूसरों पर निर्भर न रहना पड़े.
दूसरी सीट JMM ने जीती
क्रॉस वोटिंग के बीच एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी ने गुरुवार को झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों में से एक पर जीत हासिल की. नथवानी ने इस चुनाव में कांग्रेस के प्रणव झा को शिकस्त दी. वहीं, दूसरी सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम चुने गए. BJP के नेतृत्व वाले NDA के पास 24 विधायक हैं, जो राज्यसभा सीट में पक्का करने के लिए 81 सदस्यों वाली विधानसभा में से 28 MLA की जरूरत थी. साथ ही जेएमएम और कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक के पास सदन में 56 सदस्य हैं.
क्यों टूट रही है अलग-अलग राज्यों में पार्टियां? 2029 की तैयारियां या फिर परिसीमन पास कराने का है मकसद
सत्ताधारी गठबंधन की पोल खुल गई
वहीं, झारखंड बीजेपी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि चुनावी नतीजों ने सत्ताधारी गठबंधन की पोल खोल दी है. कांग्रेस ने आरजेडी और CPI(ML) लिबरेशन पर धोखा देने का आरोप लगाया है, जबकि आरजेडी ने झारखंड कांग्रेस के प्रभारी को बिकाऊ कहा. दूसरी तरफ आरजेडी के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने शुक्रवार को कहा कि आरजेडी और CPI(ML) लिबरेशन को बदनाम किया जा रहा है. खास बात यह है कि कांग्रेस अपने ही विधायकों का वोट हासिल करने में नाकाम रही है. साथ ही बिहार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक बीजेपी को वोट देते हुए रंगे हाथों पकड़े गए थे. खैर, अब वह धोखा देने का आरोप लगा रहे हैं. संजय प्रसाद ने साफ कहा कि आरजेडी का यह आचरण नहीं है कि चोरी-छिपे किसी दूसरी पार्टी को वोट करके आ जाए.
सीपीआई-एमएल ने की कांग्रेस की निंदा
आरजेडी ने कहा कि दूसरी पर उंगली उठाने से पहले कांग्रेस को खुद आत्म मंथन करना चाहिए. इसके अलावा CPI(ML) लिबरेशन ने भी इन आरोपों की निंदा की है. वहीं, आरजेडी का राष्ट्रीय महासचिव भोला प्रसाद यादव ने कहा कि मैं झारखंड मैं कांग्रेस प्रभारी के राजू के आरोपों की निंदा करता हूं. मैं बस यही कहना चाहता हूं कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस को आत्म-मंथन करना चाहिए. मैं पार्टी का पोलिंग एजेंट था. वोटिंग के बाद मैंने अपने पार्टी के आलाकमान और झारखंड के मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि आरजेडी के चारों वोट कांग्रेस उम्मीदवार को ही डाले गए हैं.
दार्जिलिंग में भारी बारिश से उफान पर बालासन नदी, टूटा पुल, हजारों लोग रास्ते में फंसे, आपूर्ति प्रभावित
