1
सेशेल्स में पीएम मोदी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे हैं. इस दौरान सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया स्थित स्टेट हाउस में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया. इस खास मौके पर सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भी मौजूद रहे. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की. साथ ही आपसी हितों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया.
इसके अलावा पीएम मोदी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल होंगे और वह आज सेशेल्स की नेशनल असेंबली को भी संबोधित करेंगे. इसके साथ वह दुनिया के पहले भारत के प्रधानमंत्री बन जाएंगे, जिन्होंने 20 देशों की संसद को संबोधित किया है.
पीएम मोदी ने 194 साल के कछुए को देखा
सेशेल्स की आजादी के पचास साल पूरे हो रहे हैं. इस दौरान उन्हें चीफ गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है. साथ ही पीएम मोदी जब सेशेल्स पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने होटल के बाहर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी बॉटनिकल गार्डन पहुंचे और उन्होंने 194 साल के कछुए को भी देखा. यह दुनिया का सबसे ज्यादा उम्रदराज का जलीय जीव है.
वीडियो | सेशेल्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ बैठक की.
(पूरा वीडियो पीटीआई वीडियो पर उपलब्ध है – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/zhT34MaWa2
– प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (@PTI_News) 28 जून, 2026
मिशन 2027: UP, उत्तराखंड और पंजाब को साधने के लिए मोदी सरकार में नए चेहरों को मिल सकती है जगह
सेशेल्स का भारत की नजर में विशेष स्थान
बता दें कि भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से साझेदारी रही है, जो साझा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आपसी संबंधों पर आधारित है. हिंद महासागर क्षेत्र में एक अहम पड़ोसी होने के नाते सेशेल्स का भारत के विजन महासागर और ग्लोबल साउथ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में एक खास स्थान है.
राजनियक संबंधों के 50 साल पूरे
सेशेल्स पहुंचने पर पीएम मोदी ने कहा कि सेशेल्स भारत का महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी और विजन महासागर का एक प्रमुख साझेदार है. इस साल भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो रहे हैं. दोनों देशों के संबंध आपसी विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों, विविधता के सम्मान और लोगों के गहरे जुड़ाव पर आधारित हैं. फरवरी 2026 में राष्ट्रपति हर्मिनी की भारत यात्रा के बाद इस दौरे पर द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आएगी. दोनों देशों हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, समृद्धि और विकास को आगे बढ़ाने के लिए मिल काम करने की चेष्टा जगाई.
फिर से अग्निकांड! लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
