4
ईरान की जमी हुई संपत्ति: ईरान और अमेरिका के बीच जारी कूटनीतिक बातचीत के बीच एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. तेहरान ने सोमवार को दावा किया कि कतर ईरान की 6 अरब डॉलर की रुकी हुई संपत्ति जारी करेगा. ईरान की तरफ यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब इस हफ्ते फारस की खाड़ी में हुए हमलों की वजह से बातचीत में थोड़ी मुश्किलें सामने आईं थीं. हालांकि, कतर की तरफ जारी किए गए फंड्स पर कुछ शर्तें भी लागू हो सकती हैं. इन्हें केवल मानवीय जरूरतों तथा प्रतिबंधों से बाहर की वस्तुओं की खरीद के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.
ईरान को अपनी जनता को मनाना होगा
अब ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान का इन फंड्स का जिक्र करना ईरान की जनता को इस अंतरिम समझौते के लिए मनाने की कोशिश जैसा लगता है. मामला यह है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान की पकड़ को चुनौती मिल रही है. ओमान के समुद्री इलाके को फारस की खाड़ी से आने-जाने वाले ट्रैफिक के लिए खोलने की कोशिशें हो रही हैं. वहीं, ईरानी हमलों और धमकियों की वजह से होर्मुज से कार्गो जहाजों और टैंकरों की आवाजाही रुक गई थी. वहीं, ईरान और ओमान के समुद्री इलाकों में होने के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लंबे समय से एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जा रहा है. साथ ही हाल के कुछ दिनों में ईरान ने ओमान की तरफ वाले रास्ते से गुजरने वाले जहाजों पर भी दो बार हमला कर दिया था.
‘चंपत राय अयोध्या छोड़ो’, चंदा चोरी मामले में आरोपियों का केस नहीं लड़ेंगे वकील, दिया अल्टीमेटम
क्या बातचीत में आएगी रुकावट?
ईरानी कार्रवाई के बाद अमेरिका ने भी हवाई हमले किए हैं और ऐसी चिंताएं भी पैदा हुई हैं कि युद्ध का औपचारिक रूप से खत्म करने के लिए हो रही बातचीत में रुकावट आ सकती है. वहीं, अमेरिकी हमलों का जवाब देने के लिए ईरान रविवार को बहरीन और कुवैत में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए थे. इसी बीच खास बात यह रही कि पाकिस्तान ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच उनके अंतरिम समझौते की शर्तों पर मंगलवार को फिर से बातचीत शुरू होगी. वहीं, ट्रंप प्रशासन ने रविवार को कहा कि कुछ भी रद्द नहीं किया गया है और आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी देखी जा सकती है. ईरान ने अभी तक यह नहीं बताया है कि वह इसमें हिस्सा लेगा या नहीं. सोमवार को न्यूज एजेंसी IRNA में छपी टिप्पणियों में पेजेशकियान ने अंतरिम समझौते की तारीफ करते हुए इसे ईरानी लोगों के लिए बड़ी जीत बताया.
12 में से 6 अरब डॉलर जारी करेगा कतर
राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा कि ईरान की कुल 12 अरब डॉलर की संपत्ति में से कतर 6 अरब डॉलर का फंड रिलीज कर देगा. अब इसके लिए जरूरी प्रक्रियाओं का पूरा किया जा रहा है. हालांकि, अभी इसके बारे में कतर ने आधिकारिक रूप से जानकारी साझा नहीं की है. आपको बताते चलें कि कतर के पास रोक गए फंड को जारी करने का जिक्र किया है. ईरान और अमेरिका के बीच चल रही बातचीत के बीच पाकिस्तान के साथ कतर भी मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. दूसरी तरफ अमेरिका की तरफ से ईरान की कोई भी रोकी गई संपत्ति को जारी नहीं किया गया है, जबकि अमेरिका ने कहा था कि वह ईरान की जब्त की गई संपत्ति का कुछ हिस्सा रिलीज कर देगा.
India UK FTA: जल्द ही लागू होगी ऐतिहासिक डील, 99% टैरिफ फ्री! भारत को कितना फायदा?
