Home News अब तक 25 कैदियों की मौत

अब तक 25 कैदियों की मौत

by Live India
अब तक 25 कैदियों की मौत

श्रीलंका नेगोंबो जेल संघर्ष: पड़ोसी देश श्रीलंका से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां की एक जेल में हिंसक झड़प हुई है, जिसमें अभी तक कुल 25 कैदियों की मौत की खबर है. वहीं, 100 से अधिक लोग जख्मी बताए जा रहे हैं.

यह घटना रविवार 5 जुलाई को श्रीलंका के पश्चिमी तटीय शहर नेगोंबो की एक जेल (Negombo Prison) में हुई. उसके बाद आज सोमवार को एक बार फिर से झड़प की खबर सामने आई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

कैदियों ने जेल की बंदूकें छीनीं

न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्षमता से अधिक कैदियों वाली इस जेल में रविवार को कैदियों के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच झड़प हुई. सोमवार को फिर से झड़प हुई जब कैदियों ने जेल की बंदूकें छीन लीं.

अधिकारियों ने बताया कि नेगोंबो की जेल में हुई इस हिंसक झड़प में मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 25 हो गई है. वहीं, 100 से अधिक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या है पूरा मामला?

शुरुआती जांच से पता चला है कि यह हिंसा जेल के भीतर मादक पदार्थों (Drug Trafficking Activities) की तस्करी की गतिविधियों का कथित तौर पर समर्थन करने वाले एक समूह और ऐसी गतिविधियों का विरोध करने वाले दूसरे समूह के बीच भड़की थी.

सुरक्षा व्यवस्था को काफी मजबूत कर दिया गया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और दंगा नियंत्रण इकाइयों को तैनात किया गया है.

कुछ कैदियों को दूसरी जेल में किया गया शिफ्ट

अधिकारियों ने बताया कि झड़पों के बाद, व्यवस्था बहाल करने और आगे की हिंसा को रोकने के प्रयासों के तहत सोमवार को तीन कैदियों को पल्लनसेना जेल शिविर में स्थानांतरित कर दिया गया.

कारागार विभाग के मीडिया प्रवक्ता एसी गजनायके ने बताया कि इस घटना की विशेष जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जेल महाधिवक्ता के निर्देशों पर अशांति के कारणों और परिस्थितियों की व्यापक जांच करने के लिए एक समर्पित जांच दल नियुक्त किया गया है. इस मामले में अलग से पुलिस जांच भी चल रही है.

कानून मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

इस बीच, कानून मंत्री और वकील हर्षना नानायक्कारा ने नेगोंबो जेल में कैदियों के बीच हुई झड़पों पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. वहीं, इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच रविवार को की गई है.

NATO की बैठक से पहले रूस ने कीव पर बरसाई मिसाइलें, 10 लोगों की मौत, ट्रंप को दी चेतावनी!

समाचार स्रोत: पीटीआई

Related Articles